एसएससी ने जारी की JE परीक्षा की ‘सिटी स्लिप’
SSC JECity Intimation Slip 2025 Released: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने आज 25 नवंबर, 2025 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए सिटी स्लिप यानी 'परीक्षा शहर पर्ची' जारी कर दी है। ध्यान रहे, ये एडमिट कार्ड नहीं है। लेकिन ये एक जरूरी डॉक्यूमेंट है, जो SSC द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी किया जाता है।
SSC JE 2025 Exam City के माध्यम से ये पता चलता है कि परीक्षा का सेंटर किस शहर में है। इससे छात्र यात्रा की तैयारी कर पाते हैं। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके अपने एग्जाम के शहर को चेक कर सकेंगे।
एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का आयोजन 3 दिसंबर से 6 दिसंबर, 2025 के बीच किया जाएगा।
एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे छात्र परीक्षा तिथि से करीबन 3 दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पा सकेंगे।
सिटी स्लिप जारी होने की नोटिस
आप चाहें तो इस डायरेक्ट लिंक से भी आधिकारिक पीडीएफ को देख सकते हैं - Notification Link
SSC JE 2025 Intimation Slip
ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कैंडिडेट्स की पसंद के हिसाब से आयोग एग्जामिनेशन सिटी तय करता है।