एजुकेशन

RSMSSB Stenographer Exam 2025: निरस्त हुई राजस्थान स्टेनोग्राफर व पीए फेज 2 परीक्षा, जल्द घोषित होगी नई तारीख

RSMSSB Stenographer Exam 2025: इस परीक्षा के माध्यम से स्टेनोग्राफर के 194 पद और पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड 2 के 280 पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल रिक्तियों में गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 451 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 23 पद शामिल हैं।

RSMSSB Stenographer Exam 2025

RSMSSB Stenographer Exam 2025

RSMSSB Stenographer Exam 2025: राजस्थान स्टेनोग्राफर व पर्सनल असिस्टेंट परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने स्टेनोग्राफर/ पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड 2 के लिए आयोजित फेज 2 परीक्षा निरस्त करने का फैसला लिया है। बोर्ड द्वारा परीक्षा की नई तारीख उचित समय पर जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर नोटिस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।

RSMSSB Stenographer Phase 2 Exam 2025: मार्च में हुई थी परीक्षा

सूचना के अनुसार, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड 2 संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2024 के फेज 2 (टंकण व आशुलिपि परीक्षण) का आयोजन 19 मार्च और 20 मार्च 2025 को किया गया था। बोर्ड द्वारा इस परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। परीक्षा के पुन: आयोजन की तारीख निर्धारित कर सूचना जारी की जाएगी।

RSMSSB Stenographer Exam 2025.
RSMSSB Stenographer Exam 2025

Rajasthan Stenographer Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से स्टेनोग्राफर के 194 पद और पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड 2 के 280 पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल रिक्तियों में गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 451 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 23 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन लेवल 10 के तहत सैलरी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज

End of Article