Rajasthan Board Result 2025 Date: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 कब आएगा, ​कैसे करें चेक

Rajasthan Board Result 2025 Kab Aayega (राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 कब आएगा): राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। इन रिजल्ट को जल्द जारी किए जाने की संभावना है। एक बार जारी होने के बाद इन्हें rajresults.nic.in पर से चेक किया जा सकेगा। जानें राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 कब आएगा, ​कैसे करें चेक

Rajasthan Board Result 2025 Date Time

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 तिथि

Rajasthan Board Result 2025 Kab Aayega: राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट बहुत जल्द जारी होने की संभावना है। राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 class 12 और राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 class 10 दोनों को एक साथ एक दिन पर जारी किया जा सकता है।

एक बार एक बार राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद इन्हें rajresults.nic.in पर से चेक किया जा सकेगा। जानें राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 कब आएगा, कैसे करें चेक

इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 9 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। वहीं, राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थीं।

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 कब आएगा? Rajasthan Board Result 2025 Kab Aayega

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछली बार की तरह इस बार भी रिजल्ट मई के पहले या दूसरे हफ्ते में आने की उम्मीद है। बता दें, Rajasthan Board Result 2025 Date या Rajasthan Board Result 2025 Time की जानकारी अभी तक नहीं आई है।

राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट 2025 किस साइट पर होगा जारी? Rajasthan Board Result 2025 Website

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट http://www.rajresults.nic.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिवेट कर दिया जाएगा। छात्र अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य संबंधित विवरण दर्ज करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र एसएमएस और मोबाइल ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?, Rajasthan Board Result 2025 Kaise Check Karen

स्टेप 1: छात्रों को राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाना होगा।

स्टेप 2: होम पेज पर राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद सामने खुले बॉक्स में रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जानकारी भरनी होगी।

स्टेप 4: जानकारी सबमिट करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।

स्टेप 5: छात्र अपना रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट

2024 में आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे 29 मई को जारी किए गए थे। पिछले साल कुल पासिंग पर्सेंटेज 93.03% रहा था, जबकि लड़कियों का पासिंग रेट 93.46% रहा था। वहीं, पिछले साल 10वीं में 92.64 फीसदी लड़के पास हुए थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

नीलाक्ष सिंह author

उत्तर प्रदेश की राजधानी, नवाबों के शहर लखनऊ का रहने वाला हूं। स्कूली शिक्षा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री सब इसी शहर से प्राप्त की। मीडिया क्ष...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited