Times Now Navbharat
live-tv
Premium

National Mathematics Speech, Essay: राष्ट्रीय गणित दिवस पर सबसे सरल व शानदार भाषण और निबंध, यहां जानें कौन थे श्रीनिवास रामानुजन

National Mathematics Day Speech, Essay, Nibandh In Hindi: हर साल 22 दिसंबर को दुनिया के सबसे महान गणितज्ञ रामानुजन श्रीनिवास के जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया (National Mathematics Day Speech) जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2012 से (National Mathematics Day Essay) हुई थी। यहां हम आपके लिए राष्ट्रीय गणित दिवस पर शानदार भाषण और निबंध लेकर आए हैं। National mathematics day speech, National mathematics day speech 2025

Image
National Mathematics Day Speech, Essay: यहां देखें राष्ट्रीय गणित दिवस पर भाषण और निबंध

National Mathematics Day Speech, Essay, Nibandh In Hindi: हर साल 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया (National Mathematics Day Speech) जाता है। यह दिन महान गणितज्ञ रामानुजन के जन्मदिवस के रूप में मनाया (National Mathematics Day Essay) जाता है। श्रीनिवास रामानुजन ने गणित के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है। यही कारण है उनके जन्मदिवस को भारत सरकार ने राष्ट्रीय गणित दिवस मनाने की घोषणा की थी। कहा जाता है कि जब देश श्रीनिवास रामानुजन की 125वीं जयंती मनाने की तैयारी कर रहा था तो तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमहोन सिंह ने रामानुजन की गणित के प्रति समर्पण और विदेशों में भारत को विशेष सम्मान देते हुए इस दिन को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाने की घोषणा की थी। आज 22 दिसंबर को पूरा देश राष्ट्रीय गणित दिवस मना रहा है ऐसे में चलिये जानते हैं महान गणितज्ञ रामानुजन के बारे में और गणित दिवस से जुड़े भाषण और निबंध।

Who Is Srinivasa Ramanujan: कौन थे श्रीनिवास रामानुजन

रामानुजन ने गणित में कई ऐसे फॉर्मुले दिए जिसकी वजह से उन्हें संख्या का जादूगर भी का जाता है। अपनी प्रतिभा व मौलिक शक्ति से उन्होंने गणित में कई खोज भी की। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि महज 12 वर्ष की आयु में उन्होंने अपनी मौलिक शक्ति से कई गणित के सूत्रों की खोज शुरू कर दी थी। उन्होंने महज 32 वर्ष की आयु तक गणित के करीब 3 हजार 900 सिद्धांतों की खोज की। जिसे आज भी गणित के सवाल हल किए जाते हैं। राष्ट्रीय गणित दिवस को देशभर के सभी स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन से लोगों को रूबरू करवान के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए राष्ट्रीय गणित दिवस पर स्पीच और निबंध लेकर आए हैं।

National Mathematics Day Speech In Hindi: राष्ट्रीय गणित दिवस पर सबसे सरल व शानदार भाषण

आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय, सम्मानित शिक्षकगण और मेरे प्रिय साथियो आप सभी को राष्ट्रीय गणित दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज हम सभी यहां राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह दिन महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को समर्पित है। राष्ट्रीय गणित दिवस का उद्देश्य केवल रामानुजन को याद करना नहीं है, बल्कि युवाओं को गणित के प्रति प्रेरित करना भी है। रामानुजन श्रीनिवास को गणित का जादूगर कहा जाता है। उन्होंने गणित के करीब 3 हजार 900 सिद्धांतों की खोज की, जिसे आज भी गणित के सवाल हल किए जाते हैं। वर्ष 1919 में उन्होंने मॉक थीटा (Mock Theta Function) सिद्धांत की खोज की। यह असंख्य यानी इनफेनाइट होने वाली गणना को सुलझाने में काम आती है। बता दें मॉक थीटा फंक्शन के जरिए ही ब्लैक होल को समझा जाता है।

National Mathematics Day Essay In Hindi: राष्ट्रीय गणित दिवस पर सबसे सरल निबंध

राष्ट्रीय गणित दिवस महान गणितज्ञ रामानुजन श्रीनिवास की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2012 से हुई। कहा जाता है कि गणित के जिन सूत्रों को सुलझाने में बड़े बड़े गणितज्ञों को 5 से 6 घंटे का समय लगता था, उसे सिद्ध करने के लिए रामानुजन सोचने का भी वक्त नहीं लेते थे। जब तक उनके सामने सवाल लिखा जाता था तब तक उनका जवाब तैयार रहता था। यही कारण है कि उन्हें गणित का जादूगर कहा जाता था। ब्रिटेन के प्रोफेसर हार्डी उन्हें दुनिया का सबसे महान गणितज्ञ मानते थे। कहा जाता है कि उन्होंने दुनिया के सबसे प्रतिभावान व्यक्तियों नंबर के पैमाने पर मापा था और इस लिस्ट में उन्होंने 30 नंबर दिए थे। जबकि रामानुजन को 100 में से 100 नंबर दिए थे।

End of Article