Latest Government Jobs, UPSC IFS Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 24 फरवरी 2026 है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 80 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 33 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 21, अनुसूचित जाति के लिए 12 और अनुसूचित जनजाति के लिए 6 व आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए 8 पद निर्धारित हैं।
UPSC IFS Recruitment 2026 Qualification: यूपीएससी आईएफएस के लिए क्वालिफिकेशन
यूपीएससी आईएफएस के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित, सांख्यिकी, भूविज्ञान, कृषि, वानिकी, अभियांत्रिकी या पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान जैसे विषयों में ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 साल होना जरूरी है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
UPSC IFS Recruitment 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPSC IFS Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
UPSC IFS Recruitment 2026 Application Fees: यूपीएससी आईएफएस के लिए आवेदन शुल्क
यहां सामान्य वर्ग (General Category), अन्य पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है।
UPSC IFS Selection Process: यूपीएससी आईएफएस का सेलेक्शन प्रोसेस
यूपीएससी आईएफएस के पदों पर उम्मीदवारों का चयन सिविल सेवा परीक्षा 2026 के जरिए किया जाएगा। यहां अभ्यर्थियों को तीन चरणों के सेलेक्शन प्रोसेस के दौर से गुजरना पड़ेगा। प्रीलिम्स में सफल होने वाले उम्मीदवार मेन्स की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद इंटरव्यू होगा। फिर डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।