एजुकेशन

JEE Mains Result 2025: जारी होने जा रहा जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट, jeemain.nta.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main Result 2025 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम का आयोजन 2 अप्रैल, 3 अप्रैल, 4 अप्रैल, 7 अप्रैल, 8 अप्रैल और 9 अप्रैल 2025 को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुई।

JEE Main Session 2 Result 2025

JEE Main Session 2 Result 2025

JEE Main Result 2025 Session 2: जेईई मेन रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट (JEE Main Session 2 Result 2025) चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी जेईई मेन रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

JEE Main Session 2 Result 2025: इस तारीख को आएगा रिजल्ट

जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम का आयोजन 2 अप्रैल, 3 अप्रैल, 4 अप्रैल, 7 अप्रैल, 8 अप्रैल और 9 अप्रैल 2025 को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुई। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 11 अप्रैल को जारी की गई। अब इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। वहीं, जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट 17 अप्रैल को जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download JEE Main Result 2025

  • जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जेईई मेन रिजल्ट लिंक पर क्लि करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main Result 2025: इससे पहले कब हुई थी परीक्षा

जेईई मेन्स सेशन 1 का आयोजन 22 जनवरी, 23 जनवरी, 24 जनवरी, 28 जनवरी और 29 जनवरी 2025 को किया गया था। वहीं, इसका रिजल्ट 11 फरवरी को जारी किया गया।

अंकिता पाण्डेय
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article