एजुकेशन

Gujarat Vidya Sahayak Recruitment 2026: गुजरात में शिक्षा सहायक के 11000 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें क्वालिफिकेशन और सेलेक्शन प्रोसेस

Gujarat Vidya Sahayak Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति (GSPESC) ने विद्या सहायक (कक्षा-3) भर्ती 2026 की विस्तृत अधिसूचना जारी कर (Gujarat Vidya Sahayak Recruitment 2026) दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dpegujarat.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Gujarat Vidya Sahayak Recruitment) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक 15 अप्रैल 2026 रात 12 बजे एक्टिव कर दिया जाएगा।

Image

Gujarat Vidya Sahayak Recruitament 2026: गुजरात में शिक्षा सहायक के 11000 पदों पर निकाली वैकेंसी

Gujarat Vidya Sahayak Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: गुजरात में शिक्षक की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Gujarat Vidya Sahayak Recruitment 2026) खबर है। गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति (GSPESC) ने हाल ही में विद्या सहायक (कक्षा-3) भर्ती 2026 की विस्तृत अधिसूचना जारी कर (Gujarat Vidya Sahayak Recruitment) दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dpegujarat.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक 15 अप्रैल 2026 रात 12 बजे एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 24 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजे तक है। यहां आप गुजरात के सहायक शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Gujarat Vidya Sahayak Recruitment 2026: गुजरात सहायक शिक्षक के लिए क्वालिफिकेशन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति (GSPESC) ने यहां कुल पदों में से 4 प्रतिशत पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए हैं। यहां आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 24 अप्रैल तय की गई है। वहीं क्वालिफिकेशन की बात करें तो टीईटी 1 एग्जाम पास, डीएलएड या इसके समकक्ष या डीएलएड फाइनल ईयर के स्टूडेंट भी यहां अपना आवेदन कर सकते हैं। वहीं एज लिमिट की बात करें तो यहां न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 साल निर्धारित की गई है। जबकि रिजर्व कैटेगिरी के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के आधार पर छूट दी जाएगी।

Gujarat Vidya Sahayak Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले dpegujarat.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Vidyasahayak Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

Gujarat Vidya Sahayak Recruitment 2026: यहां देखें आवेदन शुल्क

गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति (GSPESC) के विद्या सहायकों के पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं। यहां आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग (General Category), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के लिए 200 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) व पीडब्ल्यूडी (PWD) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित है।

Gujarat Vidya Sahayak Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस

गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति के विद्या सहायकों के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट एंड स्कूल एलोकेशन होगा।

Gujarat Vidya Sahayak Salary: हर महीने इतनी मिलेगी सैलरी

यहां सैलरी की बात करें जीएसपीईएससी के असिस्टेंट टीयर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 7 के आधार पर शुरुआत में 26000 रुपये सैलरी मिलेगी। जबकि 5 साल बद सैलरी 25,500 से 81,100 रुपये सैलरी होगी। इसके अलावा कई प्रकार के अलाउंस व लाभ भी दिए जाएंगे।

आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article