Delhi School Class 9th 11th Admission 2026: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी (Delhi School Class 9th Admission) खबर है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू कर (Delhi School Class 11th Admission) दिया है। छात्र या अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 1 अप्रैल को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से तीन चरणों में आयोजित की जाएगी।
Delhi School Class 9th 11th Admission 2026: 1 अप्रैल से शुरू होगा आवेदन
दिल्ली के स्कूलों में कक्षा 9वीं व 11वीं में एडमिशन के लिए पहला चरण 1 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से 7 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे तक ओपन रहेगा। जबकि दूसरे चरण के लिए आवेदन 30 अप्रैल से 25 मई व तीसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से 25 जुलाई 2026 के बीच चलेंगे। ध्यान रहे कक्षा 6 से 9 तक के छात्रों को ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पिछली कक्षा से अगली कक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। यहां आप जान सकते हैं कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में क्लास 9वीं, 11वीं के लिए आवेदन कैसे करें? दिल्ली गवर्नमेंट स्कूल क्लास 9, 11 के लिए कौन अप्लाई कर सकता है।
Delhi School Class 9th 11th Admission: कौन कर सकता है आवेदन
शिक्षा निदेशालय दिल्ली की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक राजधानी के स्कूलों में कक्षा 9वीं 11वीं में एडमिशन के लिए केवल वही अभ्यर्थी पात्र हैं, जो दिल्ली में रहते हैं। हालांकि यहां बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले स्टूडेंट्स को भी एडमिशन का मौका मिलेगा। यहां आप जान सकते हैं कि नॉन प्लान एडमिशन 2026 के लिए कैसे आवेदन करें।
Delhi School Class 9th 11th Admission 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले edudel.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Delhi Schools Non Plan Admission 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां नए प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
Delhi School Class 9th Admission: इस बात का ध्यान रखें
ध्यान रहे जो छात्र पहले सरकारी या सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़े हैं तो उन्हें दोबारा दाखिले की प्रक्रिया के दौर से गुजरना होगा। साथ ही अपने पुराने स्कूल से संपर्क करना होगा। इसके अलावा अभिभावकों को यहां किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए हेल्पलाइन व स्कूल स्तर पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था होगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
