ccsuexamtraditionalandprofesionalsemesterexam
CCSU Exam Traditional and Professional Semester Exam: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और उससे संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी ट्रेडिशनल प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की विषय सेमेस्टर की मुख्य, सेमेस्टर बैक, बैक पेपर परीक्षा के फॉर्म 17 अक्तूबर से भरे जाएंगे। साथ ही ये पोर्टल 8 नवंबर 2025 तक एक्टिव रहेगा। अगर कोई छात्र 8 नवंबर तक फॉर्म नहीं भरता है तो उसे 250 रुपये लेट फीस देनी होगी। साथ ही वो 12 नवंबर तक फॉर्म फिल कर सकते हैं। इस बारे में एमएमएच कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 नवंबर को कॉलेज फॉर्म्स का सत्यापन करेंगे और 14 नवंबर को ये यूनिवर्सिटी में जमा कराए जाने हैं।
बताते चलें कि इस एग्जाम में तीसरे, पांचवे, सातवें और नवें सेमेस्टर के दो लाख से भी ज्यादा छात्र शामिल होंगे। पहले सेमेस्टर के फॉर्म की तारीख अलग से जारी होंगी। बता दें कि वार्षिक प्रणाली सहित एनईपी के छात्र भी छूट गए प्रैक्टिकल को दोबारा कराने के लिए 31 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं जो छात्र कालबाधित श्रेणी में नहीं आते उन्हें 1500 रुपये प्रति सेमेस्टर या फिर हर साल फीस देनी होगी।
एकेडमिक सेशन 2025-26 में प्रवेश लेने वाले सभी पाठ्यक्रमों के छात्रों के पहले सेमेस्टर परीक्षा फॉर् भरने के लिए अलग से जानकारी दी जाएगी।
केवल सेमेस्टर बैक व बैक एग्जाम फॉर्म भरने वाले छात्रों के सत्यापित परीक्षा फॉर्म के साथ सभी दस्तावेज लगाते हुए ही परीक्षा सेंटर में जमा किए जाएंगे।
तीसरें, पांचवें और सातवें सेमेस्टर के मुख्य परीक्षा फॉर्म की प्रिंटेट कॉपी विश्वविद्यालय को भेजने की जरूरत नहीं है।
केवल एनआर की प्रिंटेड कॉपी जिसपर प्राचार्य के हस्ताक्षर हों, उसको यूनिवर्सिटी में जमा कराना होगा।
परीक्षा फॉर्म भरने के लिए लिंक यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.ccsuniversty.ac.in पर उपलब्ध है।
स्नातक एनईपी के पांचवे के साथ पहले सेमेस्टर के मेजर विषयों के परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति नहीं होगी।
दो पूर्ण सेमेस्टरों के परीक्षा फॉर्म एक साथ भरने की अनुमति नहीं होगी।
समस्त छात्र व छात्राएं केवल विभाग/महाविद्यालय द्वारा आवंटित/ अध्ययरनत विषयों में ही परीक्षा फॉर्म भरें।