LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

JAC Board 12th Arts, Commerce Result 2023: जारी हुआ झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स व कॉमर्स रिजल्ट, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

JAC Jharkhand Board 12th Arts, Commerce Result 2023 Date Time Sarkari Result 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल जेएसी ने 12वीं कॉमर्स व आर्टस परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जेएसी 12वीं कॉमर्स व आर्टस के नतीजे आज 3:30 बजे तक में जारी किए गए हैं। झारखंड बोर्ड रिजल्ट को jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com से देखा जा सकता है।

jac result 2023, jac 12th result 2023, jac 12th result 2023 date,
जारी हुआ झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

JAC Jharkhand Board 12th Arts, Commerce Result 2023 Date Time Sarkari Result 2023: jac.jharkhand.gov.in से देखें झारखंड बोर्ड का रिजल्ट ! टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पोर्टल पर ऐसे चेक करें रिजल्ट! झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आज 3:30 बजे तक जेएसी 12वीं कॉमर्स व आर्टस परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जेएसी 12वीं कॉमर्स व आर्टस के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जारी किए गए हैं। स्टूडेंट्स वेबसाइट के अलावा यहां दी गई लिंक के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं।

JAC Jharkhand Board 12th Arts, Commerce Result 2023 OUT! Direct Link

पिछले हफ्ते, JAC ने कक्षा 10 या मैट्रिक और कक्षा 12 विज्ञान स्ट्रीम के परिणामों की घोषणा की थी। 10वीं कक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.38 प्रतिशत और कक्षा 12 विज्ञान में उत्तीर्ण प्रतिशत 81.45 प्रतिशत रहा। अब जेएसी 12वीं कॉमर्स व आर्टस के नतीजे जारी कर दिए गए हैं।

May 30, 2023  |  04:18 PM (IST)
JAC Board 12th Arts, Commerce Result 2023 LIVE - 12वीं आर्ट्स में इतने स्टूडेंट्स पास

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में इस साल कुल 2,25,946 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। वहीं, इस परीक्षा में कुल  2,16,851 स्टूडेंट्स को ही सफल घोषित किया गया है। बता दें कि 12वीं आर्ट्स का कुल पास प्रतिशत 95.97% दर्ज किया गया है। 

May 30, 2023  |  04:15 PM (IST)
JAC Board 12th Arts, Commerce Result 2023 LIVE - यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट

झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल से प्रदान की जाएगी।

May 30, 2023  |  04:12 PM (IST)
JAC Board 12th Arts, Commerce Result 2023 LIVE - वेबसाइट पर एक्टिव हुआ लिंक

झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स व आर्ट्स परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 30 मई को जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। बता दें कि रिजल्ट की घोषणा आज बोर्ड अध्यक्ष ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की है।

May 30, 2023  |  04:08 PM (IST)
JAC Board 12th Arts, Commerce Result 2023 LIVE - अनिल कुमार महतों ने घोषित किया रिजल्ट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष अनिल कुमार महतों ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 12वीं आर्ट्स व कॉमर्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर अब रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। 

May 30, 2023  |  04:02 PM (IST)
JAC Board 12th Arts, Commerce Result 2023 LIVE - कॉमर्स में सृष्टि ने मारी बाजी

झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स में इस साल सृष्टि कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया है। जबकि, मोहिश परवीन ने दूसरे और रिया कुमारी ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। इस साल कॉमर्स स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 88.60% दर्ज किया गया है।

May 30, 2023  |  03:58 PM (IST)
JAC Board 12th Arts, Commerce Result 2023 LIVE - ये रहे 12वीं आर्ट्स के टॉपर

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में इस साल कशिश परवीन ने पहला स्थान हासिल किया है। जबकि, दीक्षा साहू दूसरे और सुधांशु कुमार ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। बता दें कि 12वीं आर्ट्स का कुल पास प्रतिशत 95.97 % दर्ज किया गया है।

May 30, 2023  |  03:54 PM (IST)
JAC Board 12th Arts, Commerce Result 2023 LIVE - इतना रहा 12वीं आर्ट्स का पास प्रतिशत

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जारी सूचना के अनुसार, इस साल आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 95.97 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकते हैं।

May 30, 2023  |  03:52 PM (IST)
JAC Board 12th Arts, Commerce Result 2023 LIVE - 44.75 प्रतिशत स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन से पास

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 30 मई को जारी कर दिया गया है। इस साल 12वीं में कुल 44.75 प्रतिशत स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं। जबकि, सेकेंड डिवीजन से 52.12 प्रतिशत और थर्ड डिवीजन से 3.13 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सफलता पाई है।

May 30, 2023  |  03:49 PM (IST)
JAC Board 12th Arts, Commerce Result 2023 LIVE - 12वीं कॉमर्स में पास हुए इतने स्टूडेंट्स

झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं कॉमर्स परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। जारी सूचना के अनुसार, इस साल कॉमर्स में कुल पास प्रतिशत 88.60% दर्ज किया गया है। जबकि, बीते साल यह लगभग 92% था।

May 30, 2023  |  03:47 PM (IST)
JAC Board 12th Arts, Commerce Result 2023 LIVE - वेबसाइट क्रैश होने पर यहां देखें रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स व आर्ट्स परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके चेक कर सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट डिजिलॉकर और एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है।

May 30, 2023  |  03:44 PM (IST)
JAC Board 12th Arts, Commerce Result 2023 LIVE - वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

झारखंड बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
फिर 12वीं आर्ट्स व कॉमर्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं। 

May 30, 2023  |  03:43 PM (IST)
JAC Board 12th Arts, Commerce Result 2023 LIVE - इन वेबसाइट से डाउनलोड करें रिजल्ट
May 30, 2023  |  03:42 PM (IST)
JAC Board 12th Arts, Commerce Result 2023 LIVE - घोषित हुआ 12वीं आर्ट्स व कॉमर्स रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स व आर्ट्स परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 30 मई को दोपहर 3.30 बजे जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर की जरूरत होगी।

May 30, 2023  |  03:36 PM (IST)
JAC Board 12th Arts, Commerce Result 2023 LIVE - झारखंड बोर्ड 12वीं की डायरेक्ट लिंक

झारखंड बोर्ड ने अभी तक 12वीं कॉमर्स व आर्ट्स परीक्षा का रिजल्ट नहीं जारी किया है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें। 12वीं रिजल्ट घोषित होते ही डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी।

May 30, 2023  |  03:35 PM (IST)
JAC Board 12th Arts, Commerce Result 2023 LIVE - 12वीं साइंस का रिजल्ट जारी

झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स व आर्ट्स परीक्षा का रिजल्ट आज जारी करेगा। बता दें कि 12वीं साइंस का रिजल्ट 23 मई को घोषित कर दिया गया था। इस साल साइंस का कुल पास प्रतिशत 81.45% दर्ज किया गया था।

May 30, 2023  |  03:32 PM (IST)
JAC Board 12th Arts, Commerce Result 2023 LIVE - 12वीं कॉमर्स में किसने मारी बाजी

झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स में बीते साल निक्की कुमारी ने टॉप किया था। वहीं, श्रेया पाण्डेय दूसरे और नुशरत जहां, संजना और प्रगति तीसरे स्थान पर थे। इस साल भी बोर्ड 12वीं रिजल्ट के साथ ही टॉपर लिस्ट भी जारी करेगा।

May 30, 2023  |  03:29 PM (IST)
JAC Board 12th Arts, Commerce Result 2023 LIVE - कितना होगा 12वीं का पास प्रतिशत

झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में बीते साल 3,31,056 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। साल 2022 में 12वीं का कुल पास प्रतिशत 90.71 % दर्ज किया गया था। वहीं, इस साल भी यह 90 से अधिक रहने की संभावना है।

May 30, 2023  |  03:28 PM (IST)
JAC Board 12th Arts, Commerce Result 2023 LIVE - वेबसाइट के अलावा यहां देखें रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स व आर्ट्स परीक्षा का रिजल्ट ठीक 3.30 बजे जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट के अलावा एसएमएस पर भी अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

May 30, 2023  |  03:23 PM (IST)
JAC Board 12th Arts, Commerce Result 2023 LIVE - शिक्षा मंत्री घोषित करेंगे रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बोर्ड की ओर से आज 12वीं कॉमर्स व आर्ट्स के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे। इसके बाद ही रिजल्ट की लिंक वेबसाइट पर एक्टिव कर दी जाएगी।

May 30, 2023  |  03:22 PM (IST)
JAC Board 12th Arts, Commerce Result 2023 LIVE - आज इस समय जारी होगा रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स व आर्ट्स परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 30 मई को दोपहर 3.30 बजे जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे।