AP SSC 10th Result 2025
AP SSC 10th Result 2025: एपी एसएससी परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BSEAP) की ओर से एसएसयानी कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov या फिर manabadi.com पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। वहीं, एसएमएस से रिजल्ट चेक करने के लिए आपको SSC स्पेस Roll Number टाइप करके 55352 या फिर 56300 पर भेजना होगा। एसएमएस भेजने के कुछ मिनट बाद ही रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
एपी एसएससी 10वीं परीक्षा का आयोजन 17 मार्च से 31 मार्च 2025 तक राज्य के 3450 केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में करीब 6.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एपी एसएससी रिजल्ट 22 अप्रैल को जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबस पहले यहां सूचित किया जाएगा।
बीते साल एपी एसएससी का कुल पास प्रतिशत 86.69 फीसदी दर्ज किया गया था। जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 89.17 फीसदी और लड़कों का 84.32 फीसदी था। बता दें कि एपी एससी परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक होना चाहिए। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।