Bundelkhand University Jhansi: बुंदेलखंड क्षेत्र, जिसमें सात जिले शामिल हैं और जिसकी आबादी लगभग एक करोड़ के आसपास है, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से एक महत्वपूर्ण संस्थान पर निर्भर रहा है- बुंदेलखंड विश्वविद्यालय। विशाल भौगोलिक और जनसंख्या विस्तार वाले इस अंचल में यह विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा का प्रमुख और भरोसेमंद केंद्र बनकर उभरा है। रानी लक्ष्मीबाई की वीरभूमि झांसी में स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की शैक्षिक पहचान का प्रतीक है। जिस धरती ने देश को साहस, स्वाभिमान और संघर्ष की प्रेरणा दी, वहीं यह विश्वविद्यालय ज्ञान, शोध और नवाचार की मशाल जलाए हुए है। एक समय केवल एक कमरे से शुरू हुआ यह संस्थान आज शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक बन चुका है। लगभग एक करोड़ आबादी वाले बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए यह उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। वर्तमान में यहां न केवल उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से, बल्कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और बिहार सहित देश के अनेक राज्यों से छात्र शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। यहां विभिन्न राज्यों से छात्र आकर अध्ययन करते हैं, जिससे झांसी राष्ट्रीय शैक्षणिक मानचित्र पर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराता है।
यह विश्वविद्यालय क्षेत्रीय विकास, युवा सशक्तिकरण और नई संभावनाओं का सशक्त आधार बन चुका है। सीमित संसाधनों से शुरू हुई इसकी यात्रा आज बहुआयामी विकास और व्यापक पहचान की कहानी कहती है, जिसने बुंदेलखंड को राष्ट्रीय शैक्षणिक मानचित्र पर सशक्त उपस्थिति दिलाई है। 26 अगस्त 1975 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बुंदेलखंड क्षेत्र के झांसी शहर में उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी। बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी सात जनपदों के कॉलेज इसी विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं। इस यूनिवर्सिटी में 90 से ज्यादा कोर्स पढ़ाए जा रहे हैं। कभी एक भवन से शुरू हुई यूनिवर्सिटी में 90 कोर्स में एडमिशन के लिए दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार सहित कई अन्य राज्यों से स्टूडेंट्स आते हैं।
Bundelkhand University Admission: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी में एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से बीएससी, बीएससी ऑनर्स, फॉरेंसिक साइंस, माइक्रोबाइलॉजी, फूड टेक्नोलॉजी, एमएससी कोर्स, एग्रीकल्चर बीएससी, एमएससी एग्री, डी फॉर्मा, एम फॉर्मा, BPT आदि में दाखिला मिलेगा। मेरिट के आधार पर बीए, बीए मास कम्यूनिकेशन, बीएफए, बीए ऑनर्स, बीलिब, एमए, एमए पत्रकारिता, एमलिब, एमएफए, एम एप्लाइड इकॉनोमिक्स, MBA बिजनेस इकॉनोमिक्स, एमएसडब्ल्यू में दाखिला मिलता है।
इन लोगों को मिली मानद उपाधि
अमिताभ बच्चन से खास रिश्ता
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की स्थापना 26 अगस्त 1975 को हुई थी। तभी से हर साल 26 अगस्त को विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस विश्वविद्यालय से पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह और महानायक अमिताभ बच्चन को यहां से मानद उपाधि मिल चुकी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान को डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी गई है। वहीं, भाजपा के नेता मुरली मनोहर जोशी को भी मानद उपाधि दी गई है।
How to Apply of Bundelkhand University Admission: ऐसे करें आवेदन
- बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी में दाखिले के लिए सबसे पहले bujhansi.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद Admission 2026-2027 के टैब पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एडमिशन फॉर्म खुलेगा, जिसे पूरा भरना होगा।
- इसके बाद फोटो, सिग्नेचर सहित अन्य डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
Bundelkhand University Registration fee: पंजीकरण के लिए कितना शुल्क
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए सामान्य वर्ग के छात्रों को 1100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस एवं एससी, एसटी वर्ग के छात्रों को 550 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। प्रवेश परीक्षा एवं मेरिट आधारित दोनों ही कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन फीस समान रखी गई है।
Bundelkhand University Admission: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी
B.tech Admission: बीटेक में कैसे मिलेगा दाखिला
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी में बीटेक (कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रॉनिक्स/कम्यूनिकेशन) कोर्स में दाखिला एकेटीयू काउंसिलिंग (AKTU Admissions) के आधार पर मिलेगा। इसके साथ ही JEE Mains, CUET के आधार पर भी दाखिला दिया जाएगा। वहीं बीटेक (फूड इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/बायो मेडिकल/मैकेनिकल/बायोटेक इंजीनियरिंग) में 50 प्रतिशत सीट बीयू प्रवेश परीक्षा से और 50 प्रतिशत सीट एकेटीयू काउंसिलिंग से भरी जाएंगी।
Bundelkhand University Campus: यूनिवर्सिटी कैंपस
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में ऑर्गेनिक खेती को लेकर नया कोर्स
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी परिसर स्थित कृषि विज्ञान संस्थान में ऑर्गेनिक खेती को लेकर कोर्स संचालित है। यहां जैविक खेती में एमएससी का नया कोर्स दो साल से ही संचालित हो रहा है। बता दें कि बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के कृषि विज्ञान संस्थान में संचालित बीएससी कृषि ऑनर्स के चार वर्षीय पाठ्यक्रम में 250 सीटें हैं। कृषि में एमएससी की दस शाखाओं में 300 सीटें हैं।
