नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के एक विधायक नितिन त्यागी पर मारपीट और गाली-गलौच के आरोप लगे हैं। नितिन त्यागी लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक है। त्यागी पर डीडीए के अधिकारियों के साथ मारपीट और गाली-गलौच करने के आरोप लग हैं।
दरअसल डीडीए के ठेकेदार और श्रमिक लक्ष्मी नगर के पास यमुना बाढ़ वाली जमीन पर एनजीटी के दिशानिर्देशों के तहत काम सुनिश्चित करने के लिए गए थे। डीडीए के अधिकारियों का कहना है कि विधायक को जैसे ही हमारे आने कि सूचना मिली तो वह अपने कार्यकर्ताओं और गुर्गों के साथ वहां आ धमके। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों और श्रमिकों की पिटाई शुरू कर दी।
इस मारपीट को लेकर लक्ष्मी नगर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत भी दर्ज कराई गई है। शिकायत के मुताबिक डीडीए के अधिकारी और श्रमिक एनजीटी के आदेश के मुताबिक यमुना के बाढ़ प्रभावित इलाकों में काम कर रहे थे। इस दौरान आम विधायक नितिन त्यागी वहां पहुंचे और ठेकेदार और श्रमिकों को धमकी दी। नितिन त्यागी ने कहा कि अगर यदि कोई भी अवैध निर्माण हटाया गया उसके परिणाम भुगतने होंगे।
इस दौरान नितिन त्यागी और उनके साथियों ने अभद्रता भी की। यह शिकायत डीडीए के एक्जक्यूटिव इंजीनियर एके. जैन द्वारा की गई है। टाइम्स नाउ के पास एक वीडियो है जिसमें वह अधिकारियों को गाली देने के साथ गंदे शब्दों का इस्तेमाल करने कर रहे हैं। मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है।
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब नितिन त्यागी पर इस तरह के मारपीट के आरोप लगे हों। 2018 में जब दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मारपीट हुई थी तो तब भी नितिन त्यागी पर आरोप लगे थे जो वहां मौजूद थे।
Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।