नई दिल्ली। Men snatched woman phone अक्सर स्नैचर हमला करने के बाद बाइक से फरार हो जाते है। लेकिन दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक महिला ने अपराधियों को आसानी से भागने नहीं दिया। ई-रिक्शा में यात्रा कर रही पूनम यादव (30) ने हमला होने के बाद खुद पर जल्दी से काबू किया और इतना ही नहीं आरोपी का पीछा करने के लिए एक कार में बैठे एक व्यक्ति की मदद ली।
वो व्यक्ति बदमाशों को पकड़कर फोन वापस लेने में कामयाब रहा। हालांकि जब फोन पूजा यादव को लौटाया गया, तो उसने बताया वो उसका नहीं था। स्नैचरों ने कथित तौर पर एक गलत मोबाइल फोन दे दिया था।
यह घटना तब सामने आई, जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में स्नैचर्स फोन लौटा रहे है। इस घटना के खिलाफ मुखर्जी नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
पूजा की शिकायत के अनुसार, वो एक प्राइवेट कंपनी में एचआर है, ये घटना तब हुई जब वो बरारी से किंग्सवे कैंप की ओर ई-रिक्शा में बैठी थी। उसका मोबाइल उसकी बगल वाली सीट पर रखा था। उसी दौरान दो युवक आए, जिनकी उम्र लगभग 20 के आसपास होगी।
वो दोनों बाइक से थे उन्होंने महिला का मोबाइल लिया और बरारी फ्लाईओवर की ओर से यू-टर्न ले लिया। इसके बाद महिला ने स्नैचर्स का पीछा करने के लिए कार चलाने वाले एक व्यक्ति से अनुरोध किया। जिसके बाद उन्होंने पीछा किया और दोनों का सामना किया। वीडियो में बदमाश मोबाइल देते हुए नजर आ रहे है।
कार चलाने वाले व्यक्ति ने बदमाशों से कहा लड़की का फोन वापस दे दो आप कही नहीं भाग पाएंगे। हालांकि, उन्होंने फोन वापस दे दिया लेकिन वो फोन उस महिला का नहीं था। इस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।