West Bengal News: पश्चिम बंगाल के मालदा में पति ने गला घोंटकर पत्नी को मारा; आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

मालदा जिले के रामपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, और मामले की जांच जारी है। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

husband strangled his wife to death in malda

पति ने गला घोंटकर पत्नी को मारा

West Bengal News: मालदा जिले के चंचल थाना अंतर्गत भकरी ग्राम पंचायत के रामपुर गांव में एक ऐसी घटना घटी है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। जानकारी के मुताबिक, एक पति ने गुस्से में अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मृतका के पति नवाज शरीफ को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतका का नाम नजीदा परवीन, उम्र (26) है। करीब 10 साल पहले उसने गांव के ही एक युवक नवाज शरीफ से प्यार कर शादी कर ली थी। घर में उसके दो बेटे हैं। पड़ोसियों का दावा है कि शादी के बाद से ही परिवार में कभी-कभी कलह रहती थी। घटना की खबर मिलते ही चंचल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के पति नवाज शरीफ को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतका का नाम नजीदा परवीन, उम्र (26) है। करीब 10 साल पहले उसने गांव के ही एक युवक नवाज शरीफ से प्यार कर शादी कर ली थी। घर में उसके दो बेटे हैं। पड़ोसियों का दावा है कि शादी के बाद से ही परिवार में कभी-कभी कलह रहती थी।

देर रात में हुई घटना

मृतक गृहिणी के पिता नूरुल इस्लाम ने बताया कि मैंने अपनी बेटी की शादी गांव में की थी। रात को मेरे दामाद और बेटी ने मेरे घर से खाना खाया और अपने घर चले गए। फिर हम सब सो गए। देर रात मैंने सुना कि लड़की मर गई है। मैंने जाकर देखा तो उसके गले पर निशान था। दामाद ने उसे मार डाला। क्योंकि रात में पति-पत्नी सो रहे थे। मुझे समझ नहीं आ रहा कि दामाद ने ऐसा क्यों किया। उनके दो छोटे बेटे हैं।

गला घोंटकर हत्या

पड़ोसी शेख इस्लाम ने बताया कि, मेरे घर के बगल इनका का घर है, इसलिए मैं समय-समय पर पति-पत्नी के बीच बहस सुनता रहता था। बीती रात को भी बहस हुई। हम सो गए। थोड़ी देर बाद किसी ने मुझे फोन करके बताया कि लड़की मर गई है और उसके गले पर निशान है। फिर उन्होंने लड़की को उसके घर पर बताया। ऐसा लग रहा है कि उसके पति ने गला घोंटकर उसकी हत्या की है।

घटना की जांच शुरू

मालदा जिले के चंचल थाना अंतर्गत भकरी ग्राम पंचायत के रामपुर गांव में हुई इस घटना के बाद से चंचल पुलिस थाने ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, पति ने गुस्से आकर अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद से परिजनों में मातम छाया हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्राइम (Crime News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

    Nilesh Dwivedi author

    ऐतिहासिक महत्वों, धार्मिक स्थलों, वनजीवों और प्राकृतिक सुंदरता के ल‍िए प्रसिद्ध महाराजगंज जिले का निवासी हूं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो मैंने भारत की ...और देखें

    End of Article

    © 2025 Bennett, Coleman & Company Limited