क्राइम

Bihar Crime: बिहार के पश्चिमी चंपारण में नदी के पास मिले साधु दंपति के शव, हत्या की जताई जा रही आशंका

Bihar Crime News: गुरुवार को उनके शव गंडक नदी के समीप से बरामद किए गए। दोनों शव एक-दूसरे से करीब 300 मीटर की दूरी पर थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

murder

प्रतीकात्मक फोटो

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में बगहा के वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक साधु दंपति का शव पुलिस ने गंडक नदी से बरामद किया। दोनों पिछले दो दिन से लापता थे। आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया होगा।बताया जा रहा है कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव वार्ड नंबर 2 निवासी बोधन महतो और उनकी पत्नी भगवती देवी मंगलवार की शाम से गंडक नदी के किनारे बनी अपनी कुटिया से गायब थे।

वे मंदिर के किनारे कुटिया बनाकर रहते थे। परिजनों ने दोनों की काफी खोजबीन की। बुधवार को भी जब उनका पता नहीं चला तो उनके पुत्र अशोक महतो ने इसकी सूचना वाल्मीकि नगर थाना पुलिस को दी।वाल्मीकि नगर थाना के प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Mathura में BJP नेता व्यापारी की गोली मारकर हत्या, कहीं इसलिए तो नहीं ली गई जान

पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि वाल्मीकि नगर में दंपति का शव बरामद किया गया है। दोनों शव ठाड़ी धनहिया रेता के समीप गंडक नदी और झाड़ियों के बीच अलग-अलग मिले हैं। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। बताया जा रहा है कि पहले भी उनकी हत्या करने की कोशिश की गई थी।

लेटेस्ट न्यूज

रवि वैश्य
रवि वैश्य Author

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों... और देखें

End of Article