पुरुष के वेशभूषा में महिला करती थी नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण, घर से सेक्स टॉयज हुए बरामद

क्राइम
Updated Nov 09, 2019 | 15:08 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

पुरुष के भेष में एक महिला ने किस तरह नाबालिग बच्चियों के साथ घिनौनी हरकत की ये उसी की कहानी है। जानिए आंध्र प्रदेश की इस महिला की इन करतूतों के बारे में-

woman accused
प्रतीकात्मक तस्वीर   |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • पुरुषों की वेशभूषा में महिला नाबालिग लड़कियों का करती थी यौन शोषण
  • सेक्स टॉय के जरिए नाबालिग लड़कियों को बनाती थी अपना शिकार
  • पूछताछ करने पुलिस आई तो पति ने तीन मंजिले मकान से कूद कर दी जान
  • 17 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज की तो पूरे मामले का हुआ पर्दाफाश

विजयवाड़ा : आंध्र प्रदेश में 47 वर्षीय एक शख्स ने तीन मंजिला मकान की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी ने नाबालिग बच्चियों के साथ यौन शोषण किया था। समाज में अपनी पत्नी को लेकर होनी वाली बातों से दुखी होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक उसकी पत्नी पुरुषों की तरह कपड़े पहन कर सेक्स टॉय की मदद से नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करती थी।

सूचना मिलने पर एक घर में छापेमारी कर पुलिस ने एक बैग में रखे कई प्रकार के सेक्स टॉय बरामद किए थे। जब पुलिस ने आरोपी महिला के पति से पूछताछ करनी शुरू की तो वह दौड़ कर छत पर गया और वहां से छलांग लगा दी। उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन शाम तक उसकी मौत हो गई। 

रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला प्रकाश में तब आया जब 17 वर्षीय लड़की ने प्रकासम जिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। उसने अपने शिकायत में बताया कि कृष्णा किशोर रेड्डी नाम के एक शख्स ने उसके साथ यौन शोषण किया है। जब प्रकासम एसपी सिद्धार्थ कौशल ने इस संबंध में जांच बैठाई तो हैरान करने वाली बात सामने आई। पता चला कि कृष्णा किशोर रेड्डी एक पुरुष नहीं बल्कि एक महिला है जो पुरुषों के कपड़े पहन कर इस तरह की घटिया हरकतें करती थी।   

डीएसपी बी रवि चंद्र ने बताया कि पुरुषों के कपड़े पहनने वाली और छोटे बाल रखने वाली महिला ने दो बार शादी कर रखी थी। उसने 2016 में अपना गांव छोड़ दिया था और ओंगोल आकर उसी साल 47 वर्षीय एक शख्स से शादी कर ली थी। डीएसपी रवि के मुताबिक वह महिला पहले उन नाबालिग लड़कियों से अपनी पहचान बनाती थी फिर उनका शारीरिक शोषण करती थी।

पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने पति के साथ-साथ ही उस 17 वर्षीया पीड़िता के साथ एक ही बिल्डिंग में रहने का प्लान बनाया था। इसके लिए उसने 28 वर्षीय अपने एक पुरुष मित्र के साथ उस नाबालिग की फर्जी शादी कराकर अपने घर पर रखने का प्लान किया था। 

जब नाबालिग के माता-पिता ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई तब जाकर इस पूरे षड़यंत्र का परत दर परत पर्दाफाश हुआ। अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता को अब भी ऐसा लग रहा था कि वह महिला और कृष्णा रेड्डी दोनों अलग-अलग इंसान हैं। पुलिस ने महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अगली खबर