पुणे। mother and her children hanging in house महाराष्ट्र के पुणे से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां पुलिस को एक घर में 28 साल की महिला और उसके तीन बच्चों के शव लटके हुए मिले। पुलिस ने बताया कि उन तीन बच्चों में से दो लड़की और 1 लड़का है। पुलिस ने उन्हें नायलॉन की रस्सी से लटका हुआ पाया।
पुलिस का कहना है कि ये तीन बच्चों छत पर लगे एक ही हुक से लटके मिले, जबकि उनकी मां फातिमा अकरम ने कथित तौर पर दूसरे कमरे में एक कपड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या की। मृतक कर्नाटक के मूल निवासी थे, ये हाल ही में यहां पिंपरी-चिंचवड क्षेत्र में शिफ्ट हुए थे। ये घटना तब सामने आई है, जब महिला का पति अकरम शाम को घर आया। उसने देखा कि दरवाजा लगा हुआ है उसके कई बार बजाने पर भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला।
इस घटना के बाद वो डर गया उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि घर में शव लटके हुए है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस घटना को सुन आस-पास के लोग भी दहशत में हैं।
अकरम, जो कभी फल विक्रेता हुआ करता था, इस समय वो बेरोजगार था। पुलिस को संदेह है कि पैसों की तंगी के चलते फातिमा ने ये खौफनाक कदम उठाया। पुलिस इंस्पेक्टर शंकर अवटांडे ने बताया कि अकरम को फलों के बिजनेस में भारी नुकसान हुआ था, इतना ही नहीं पिछले दिनों महिला के पिता की भी मृत्यु हो गई थी। जिसकी वजह से फातिमा काफी परेशान रहती थी। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बताया कि उन्हें मृतक के घर से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।
इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली के संगम विहार में 25 वर्षीय एक शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान बबीता पाठक के रूप में हुई थी। बबीता के माता-पिता ने उसके ससुराल वालों पर दहेज को लेकर उसकी हत्या कर देने का आरोप लगाया था।