नई दिल्ली: राजधानी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराज्यीय हथियार आपूर्तिकर्ता इरशाद खान को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच को आरोपी के पास से 1 कारबाइन, 40 सेमी- ऑटोमेटिक पिस्टल और 20 अतिरिक्त मैगजीन मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 करोड़ रुपए की कीमत की 10 किलो हेरोइन भी बरामद की। खबरों की मानें तो आरोपी इरशाद के तार कई राज्यों से जुड़े हैं।
पुलिस ने इसी क्रम में 20 सितंबर को शालीमार बाग इलाके से 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, आरोपी कई वर्षों से राजधानी और इसेक आसपास के क्षेत्र में बदमाशों को हथियार की सप्लाई कर रहा था। पुलिस आरोपी की लंबी समय से तलाश कर रही थी। वहीं, जानकारी के मुताबिक, पुलिस अभी इस मामले में और छापेमारी कर रही है और अन्य तस्करों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।