भोपाल: एक 33 वर्षीय व्यक्ति ने मंगलवार को मध्य प्रदेश में कोर्ट परिसर के अंदर जज के सामने अपना गला काट लिया। यह तब हुआ जब बलात्कार के दोषी को 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई। बलात्कार के दोषी ओंकार मेहरा ने एक तेज धार वाले हथियार से अपना गला काटने की तीन बार कोशिशें की। वह कोर्ट में अपने साथ यह हथियार लेकर आया था। मेहरा को एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। कहा गया कि उसकी हालत गंभीर है।
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना का निवासी, मेहरा ने बीना तेल रिफाइनरी में काम करता था और, उसने फेसबुक के जरिए करीब तीन साल पहले छतरपुर के सिविल लाइंस इलाके में रहने वाले एक छात्र से दोस्ती की।
उस लड़की ने 2016 में सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में मेहरा के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
मंगलवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नोरिन निगम की अदालत ने उसे बलात्कार का दोषी ठहराया और 10 साल की जेल की सजा सुनाई। जिस समय जज ने अपना फैसला सुनाया, आरोपी ने अपनी पैंट से एक चाकू निकाला और तीन बार खुद पर वार किया।
छतरपुर के एएसपी ने कहा कि आरोपी कोर्ट रूम के अंदर चाकू ले जाने में सफल रहा क्योंकि वह जमानत पर बाहर था और सीधे अदालत में आया था।
आरोपी के पिता रामप्रसाद अहिरवार ने कहा कि उनका बेटा निर्दोष है और दावा किया कि लड़की के किसी भी पड़ोसी ने उसके खिलाफ गवाही नहीं दी थी।