नोएडा: नोएडा में स्थित डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया से शुक्रवार को 47 साल के एक व्यक्ति की लाश मिली है। नोएडा सेक्टर 18 स्थित मॉल की छत पर ये शव मिला। मृतक की पहचान भुवन के रूप में हुई है और वो पीवीआर सिनेमा का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची और मामले में जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के सिर में चोट लगी है।
पुलिस के मुताबिक भुवन चंद्र का शव सुबह करीब 10.30 बजे मॉल की छत पर मिला। नवनीत जायसवाल, एसपी सिटी, गौतम बौद्ध नगर ने कहा, 'सेक्टर 20 पुलिस को सुबह लगभग 10.30 बजे सूचना मिली कि मॉल की छत पर एक शव मिला है। मृतक की पहचान भुवन के रूप में हुई है और वह पीवीआर में काम कर रहा था।'
(आगे की जानकारी का इंतजार है)