प्रतीकात्मक फोटो (istock)
Noni Rana Arrested: भारत का एक और मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है।नोनी राणा मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है और कुख्यात गैंगस्टर काला राणा का छोटा भाई बताया जा रहा है। नोनी राणा NIAGARA बॉर्डर से पकड़ा गया है। अमेरिका कनाडा की बॉडर है राणा कनाडा भागने की फिराक में था उसके पहले उसे अमेरिका की एजेसियों ने हिरासत में ले लिया है।
नोनी राणा कुख्यात गैंगस्टर काला राणा का छोटा भाई है। हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला है। नोनी राणा लॉरेस विश्नोई गैंग से जुड़ा है। नोनी राणा फर्जी पासपोर्ट से विदेश भाग गया था जहां से वो लॉरेस विश्नोई गैग को ऑपरेट कर रहा था।
हाल में नोनी राणा की कई सोशल मीडिया पोस्ट भी सामने आई है जिसमे लॉरेंस गैंग ने हरियाणा में जो वारदातों को अंजाम दिया उसकी जिम्मेदारी नोनी राणा ने ली थी
जल्द भारत लाने के लिए हरियाणा पुलिस सेंट्रल एजेसियों के साथ US के अधिकारियों के संपर्क में है। कल ही लॉरेस विश्नोई के भाई अनमोल विश्नोई को अमेरिका से भारत डिपोर्ट किया गया है और अब लॉरेस विश्नोई के एक और करीबी का अमेरिका में पकड़ा जाना गैंग के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।