MI Players List IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के अगले सीजन के लिए गुरुवार को खिलाड़ियों की नीलामी पूरी हो गई। नीलामी में फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने कई सितारा खिलाड़ियों पर दांव लगाकर अपनी टीम बेहद मजबूत बनाई है। मुंबई ने नीलामी में 5 खिलाड़ी खरीदे जिसमें 3 भारतीय और 2 विदेशी हैं।
मुंबई ने नीलामी से पहले अपनी रीटेन्ड और रिलीज्ड खिलाड़ियों की सूची जारी की थी। मुंबई ने युवराज सिंह समेत कुल 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया था। रिलीज किए गए खिलाड़ियों में जेसन बेहरेनडार्फ और वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसफ भी शामिल थे। फ्रेंचाइजी ने जिन खिलाड़ियों को बरकरार रखा है, उसमें कप्तान रोहित शर्मा के साथ हार्दिक और क्रुणाल पांड्या और जसप्रीत बुमराह शामिल थे।
नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी
नाम रुपए
क्रिस लिन 2 करोड़
नाथन कूल्टर नाइल 8 करोड़
सौरभ तिवारी 50 लाख
दिग्विजय देशमुख 20 लाख
प्रिंस बलवंत राय सिंह 20 लाख
अब ऐसा है मुंबई इंडियंस का स्क्वाड
आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पांड्या, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, लसिथ मलिंगा, मिचेल मैक्लेनाघन, क्विंटन डी कॉक, राहुल चाहर, रोहित शर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, क्रिस लिन, नाथन कूल्टर नाइल, सौरभ तिवारी, दिग्विजय देशमुख, प्रिंस बलवंत राय सिंह।
रिटेन एंड ट्रेडेड प्लेयर्स: आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पांड्या, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, लसिथ मलिंगा, मिचेल मैक्लेनाघन, क्विंटन डी कॉक, राहुल चाहर, रोहित शर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।
रिलीज्ड प्लेयर्स: एविन लुईस, एडम मिलने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, ब्युरन हेंड्रिक्स, बेन कटिंग, युवराज सिंह, बिरेंदर शरण, रसिख सलाम, पंकज जायसवाल, अल्जारी जोसेफ
IPL(आईपीएल) 2020 से जुड़ी सभी अपडेट Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर। साथ ही और भी Cricket News (क्रिकेट न्यूज़) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।