केएल राहुल-मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने तोड़ा 9 साल पुराना रिकॉर्ड, बड़े रिकॉर्ड से चूकी 

केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के लिए पहले विकेट के लिए साझेदारी का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया।

KL Rahul Mayank Agarwal Partnership
केएल राहुल और मयंक अग्रवाल के बीच शतकीय साझेदारी( साभार IPL)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • मयंक अग्रवाल और केएल राहुल की जोड़ी ने राजस्थान के खिलाफ पहले विकेट के लिए जोड़े 183 रन
  • आईपीएल में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी के रिकॉर्ड से करीब से चूके
  • किंग्स इलेवन पंजाब के लिए कायम किया ओपनिंग का नया साझेदारी रिकॉर्ड

शारजाह: आईपीएल 2020 में केएल राहुल और मयंक अग्रवाल के बल्ले का जादू लगातार तीसर मैच में जारी रहा। सीजन के पहले मैच में मयंक अग्रवाल का बल्ला चला और उन्होंने 89 रन की पारी खेली। तो दूसरे मै में राहुल ने नाबाद शतक(132*) जड़ दिया। ऐसे में रविवार को बारी मयंक अग्रवाल की थी और उन्होंने अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए 50 गेंद में 106 रन की पारी खेली। लेकिन पहले विकेट के लिए केएल राहुल के साथ 183 रन भी जोड़े।

तोड़ा गिलक्रिस्ट-वल्थाटी का रिकॉर्ड 
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शारजाह में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मयंक अग्रवाल और केएल राहुल की जोड़ी ने आईपीएल 2020 में पहले विकेट के लिए पहले शतकीय साझेदारी पूरी की। इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब के लिए ओपनिंग साझेदारी का नया रिकॉर्ड भी कायम कर दिया। इस साझेदारी से पहले पंजाब के लिए पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट और पॉल वल्थाटी की जोड़ी के नाम दर्ज था। दोनों ने साल 2011 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ पारी की शुरुआत करते हुए 136 रन की साझेदारी की थी। 

वॉर्नर -बेयर्स्टो के रिकॉर्ड से चूके 
99 गेंद में 193 रन की साझेदारी करने वाली राहुल मयंक की जोड़ी आईपीएल इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम करने से महज 3 रन से चूक गई। वर्तमान में ये रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद की डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयर्स्टो की जोड़ी के नाम दर्ज है। दोनों ने आईपीएल 2019 में आरसीबी के खिलाफ पहले विकेट के लिए 185 रन जोड़कर नया रिकॉर्ड कायम किया था। 

आईपीएल में सबसे लंबी ओपनिंग साझेदारी     
                                          जोड़ी                                रन          बनाम                    साल 

  1. डेविड वॉर्नर-जॉनी बेयर्स्टो (सनराइजर्स हैदराबाद)    185         आरसीबी               2019 
  2. गौतम गंभीर-क्रिस लिन( केकेआर)                        184*       गुजरात लॉयंस         2017     
  3. मयंक अग्रवाल-केएल राहुल(पंजाब)                       183        राजस्थान रॉयल्स      2020
  4. क्रिस गेल-तिलकरत्ने दिलशान(आरसीबी)                167        पुणे वॉरियर्स इंडिया   2013 

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर