LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

India vs Scotland: भारत ने टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी का फैसला

आज टी20 विश्व कप 2021 में भारत और स्कॉटलैंड की भिड़ंत होगी। जानिए, इस मुकाबले और टूर्नामेंट से जुड़ी हलचल।

India (IND) vs Scotland (SCO) Playing 11 Today Match
तस्वीर साभार:  AP, File Image
India (IND) vs Scotland (SCO) Playing 11 Today Match

टी20 विश्व कप 2021 में शुक्रवार भारत और स्कॉलैंड का आमना-सामना होगा। दोनों टीमें शाम साढ़े सात बजे से दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में टकराएंगी। ग्रुप-2 का हिस्सा भारत और स्कॉटलैंड सुपर-12 राउंड के चौथे मुकाबले में मैदान पर उतरेंगे। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए यह मैच बड़े अंतर से जीतना होगा। ऐसे में विराट सेना 'करो या मरो' के मैच में अपना पूरा दमखम दिखाने की फिराक में होगी। वहीं, स्कॉटलैंड की टीम अंतिम चार की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

टीम इंडिया को अपने शुरुआती दो मुकाबलों में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा, जिससे उसका रन रेट खराब हो गया है। भारत को पहले पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से हार मिली और फिर न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से मात दी। हालांकि, भारतीय टीम तीसरे मुकाबले में वापसी करने में सफल रही और उसने अफगानिस्तान को 66 रन से धूल चटाई। भारत अपने ग्रुप की अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान ने लगातार चार जीत के बाद सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। अफागनिस्तान दूसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है। बता दें कि ग्रुप में टॉप-2 में रहने वाली टीमें ही सेफाइनल में पहुंचेंगी।

India vs Scotland Playing 11

भारत की  प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्‍तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्‍मद शमी, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

स्कॉलैंट की प्लेइंग इलेवन: जॉर्ज मुनसे, काइल कोएत्‍जर (कप्‍तान), कैलम मैकलियोड, रिची बेरिंगटन, माइकल लीस्‍क, मैथ्‍यू क्रॉस, क्रिस ग्रीव्‍स, मार्क वाट, साफयान शरीफ, एलास्‍डेर इवांस और ब्रेड व्‍हील।

Nov 05, 2021  |  07:07 PM (IST)
जानिए, भारत-स्कॉटलैंड मैच का स्कोर और लाइव अपडेट्स

भारत ने टॉस जीतकर स्कॉटलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। मैच का स्कोर और लाइव अपडेट्स जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

T20 World Cup 2021, India vs Scotland Live Cricket Score

Nov 05, 2021  |  06:48 PM (IST)
450 छक्के लगाने के करीब हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 450 छक्के लगाने के करीब हैं। उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए छह सिक्स चाहिए। वह ऐसा कनरे वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

Nov 05, 2021  |  05:49 PM (IST)
शार्दुल को ये आंकड़ा छूने के लिए चाहिए पांच विकेट

भारतीय ऑलराउंडक शार्दुल ठाकुर को टी20 क्रिकेट में 150 विकेट पूरे करने के लिए पांच विकेट चाहिए।

Nov 05, 2021  |  05:08 PM (IST)
आज इस उपलब्धि को हासिल कर सकते हैं बुमराह

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टी20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के लिए दो शिकार की जरूरत है। फिलहाल युजवेंद्र चहल (63 विकेट) टॉप पर हैं।

Nov 05, 2021  |  04:29 PM (IST)
क्या छक्कों का पचासा जड़ पाएंगे मैकलियोड?

स्कॉटलैंड के कैलम मैकलियोड को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 छक्के पूरे करने के लिए तीन बड़े हिट की दरकार है।

Nov 05, 2021  |  04:02 PM (IST)
150 चौके जमाने वाले हैं केएल राहुल

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 चौके जमाने के नजदीक हैं। उन्हें सिर्फ तीन चौकों की जरूरत है।

Nov 05, 2021  |  03:27 PM (IST)
नामीबिया ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

नामीबिया ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है।

Nov 05, 2021  |  03:03 PM (IST)
भारत-स्कटॉलैंड ने कोई T20I मैच नहीं खेला

भारत और स्कॉटलैंड ने अभी तक कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। दोनों टीमें शुक्रवार को पहली बार क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भिड़ेंगी।

Nov 05, 2021  |  02:18 PM (IST)
न्यूजीलैंड-नामीबिया की भी होगी टक्कर

भारत-स्कॉटलैंड के अलावा आज न्यूजीलैंड और नामीबियी की भी टक्कर होगी। न्यूजीलैंड और नामीबिया का मुकाबला दोपहर साढ़ तीन बजे से शुरू होगा।

Nov 05, 2021  |  01:28 PM (IST)
1500 रन पूरे करने के नजदीक जॉर्ज मुन्से

स्कटॉलैंड के बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से को टी20 क्रिकेट में 1500 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 6 रन चाहिए।
 

Nov 05, 2021  |  01:02 PM (IST)
100 छक्के कंप्लीट करने वाले हैं पांड्या

ऑलराउंडरड हार्दिक पांड्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के कंप्लीट करने वाले हैं। उन्हें सिर्फ दो बड़े हिट की दरकार है।

Nov 05, 2021  |  12:29 PM (IST)
ये बड़ा कारनामा अंजाम देने के करीब रोहित शर्मा

रोहित शर्मा को 3000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के लिए 48 रन की जरूरत है। वह इस अंकड़े को छूने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

Nov 05, 2021  |  11:56 AM (IST)
भारतीय टीम को अश्विन से फिर होगी उम्मीद

अनुभवी स्पिनर विचंद्रन अश्विन से टीम को एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की उम्मीद होगी। अश्विन ने चार साल बाद टी20 मैच खेलते हुए अफगनिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में ने चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट चटकाए थे । 

Nov 05, 2021  |  11:39 AM (IST)
India T20 WC Squad: भारत का स्क्वाड

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर, रविंद्र जडेजा, रभुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, राहुल चाहर, विचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।

Nov 05, 2021  |  11:28 AM (IST)
Scotland T20 WC Squad: स्कॉटलैंड का स्क्वाड

काइल कोएत्जर (कप्तान), रिची बेरिंगटन, डायलन बज, मैथ्यू क्रॉस, जोश डेवी, एलेस्डेयर इवांस, क्रिस ग्रीव्स, माइकल लीस्क, कैलम मैकलियोड, जॉर्ज मुन्सी, साफयान शरीफ, हमजा ताहिर, क्रेग वॉलेस, मार्क वॉट और ब्रेडली व्हील