नई दिल्ली: आज गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती मनाई जा रही है। इसे गुरुपर्व के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुपर्व के अवसर फैंस को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल वीडियो मैसेज पोस्टर कर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीडियो में कहा, 'सत्य श्री अकाल, सभी को बहुत-बहुत नमस्कार। आप सभी को गुरुपर्व की हार्दिक बधाई। वाहे गुरु जी आपके जीवन में शांति और खुशी लाएं और आप सभी पर उनका आशीर्वाद बना रहे।'
कोहली के अलावा खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों ने भी गुरुपर्व की बधाई दी। पुर्व क्रिकेटर और सांसद गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, 'नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाणे सरबत दा भला ! गुरु नानक देव जी दी 550वी जयंती दी आप सब जी नू लख-लख़ वधाइयां!' वहीं, रेसलर योगेश्वर दत्त ने लिखा, 'समाज को शांति, सद्भाव व मानवता का संदेश देने वाले गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। श्री गुरु नानक देव जी ने विश्व को प्रेम, करुणा एवं सद्भाव का जो मार्ग दिखाया है वो सदैव हमें प्रेरित करता रहेगा।'
गौरतलब है कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का जन्म 15 अप्रैल 1469 को तलवंडी राय नामक स्थान पर हुआ था। वर्तमान इस जगह को ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है। यह स्थली सिख धर्म से जुड़े लोगों के लिए बेहद पवित्र है। गुरुनानक देव जी सिखों के प्रथम गुरु थे। गुरुपर्व सिखों द्वारा पूरे विश्व में मनाया जाता है। सिख धर्म के अनुयायी गुरुपर्व को साल का सबसे पवित्र दिन मानते हैं।
Cricket News (क्रिकेट न्यूज़) Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर। और साथ ही IPL News in Hindi (आईपीएल न्यूज़) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।