भारतीय टीम नहीं कर पाई अभ्यास, जानिए रविवार को धर्मशाला में कैसा रहेगा मौसम का हाल 

क्रिकेट
Updated Sep 14, 2019 | 22:29 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Weather forecast Dharmshala Sunday 15 september 2019: भारत -द. अफ्रीका के बीच रविवार को धर्मशाला में खेले जाने वाले सीरीज के पहले टी-20 मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल।

virat kohli practice
विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ( साभार BCCI)  |  तस्वीर साभार: Twitter

धर्मशाला: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज रविवार को धर्मशाला में होगा। लेकिन मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। शनिवार को बारिश की वजह से भारतीय टीम को अपना अभ्यास सत्र रद्द करना पड़ा। खिलाड़ियों ने इसके बाद इनडोर अभ्यास किया। 

वहीं दूसरी तरफ दिन में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने नेट पर जमकर पसीना बहाया। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर टीम के अभ्यास सत्र की तस्वीरें साझा की है। 

रविवार को मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को बारिश के साथ-साथ आंधी तूफान की संभावना जताई गई है। दिनभर तापमान 23 डिग्री के आसपास रहेगा। नमी 81 प्रतिशत रहेगी। दोपहर 2 बजे धूप खिलेगी लेकिन 2 बजे से रात 11 बजे तक बारिश की संभावना है। मैच शाम सात बजे शुरू होगा। ऐसे में बारिश प्रशंसकों के अरमानों पर पानी फेरती दिख रही है। 

भारतीय टीम शुक्रवार को धर्मशाला पहुंची थी जहां उसका पारंपरिक अंदाज में स्वागत हुआ था। भारत का धरेलू धरती पर द. अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड खराब रहा है। वो अफ्रीकी टीम के खिलाफ घर पर एक भी मैच नहीं जीत सकी है। पिछली बार अफ्रीकी टीम ने भारत दौरे पर टी-20 सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी। तीन मैच की सीरीज का एक मैच बारिश की भेंट टढ़ गया था। 


 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर