हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले चांसलर होंगे कपिल देव

क्रिकेट
Updated Sep 14, 2019 | 19:26 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kapil Dev first Chancellor of Haryana Sports University Sonipat: हरियाणा हरिकेन के रूप में विख्यात भारत के पूर्व क्रिकेटर कपिल देव हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले चांसलर होंगे।

kapil dev
कपिल देव  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • हरियाणा हरिकेन के नाम से प्रसिद्ध कपिल देव होंगे हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले चांसलर
  • राज्य के खेल मंत्री अनिल विज ने की घोषणा
  • सोनीपत के राई में हो रहा है निर्माण

चंडीगढ़: भारत को 1983 में पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप खिताब दिलाने वाले पूर्व क्रिकेटर कपिल देव हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले चांसलर होंगे। इस बात की घोषणा हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने शनिवार को की। अनिल विज ने ट्विटर पर इस बारे में लिखा, राई स्थित हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले चांसलर कपिल देव होंग।' 


16 जुलाई को हरियाणा की कैबिनेट ने हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के गठन के निर्णय को स्वीकृति दी थी। इसके बाद राज्य के खेल मंत्री ने कहा था, कैबिनेट ने सोनीपत के राई में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। यूनिवर्सिटी के पास शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान से संबंधित एकेडमिक और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के अधिकार होंगे।'

उन्होंने यह भी कहा था, यूनिवर्सिटी  खेल विज्ञान से संबंधित एकेडमिक और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने के साथ-साथ खेल तकनीक, स्पोर्ट्स मेडिसिन, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग, स्पोर्ट्स साइकोलॉजी, स्पोर्ट्स न्यूट्रीशन, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म और स्पोर्ट्स मार्केटिंग के कार्यक्रम के कोर्स का संचालन भी करेगी।'

कपिल देव को 'हरियाणा हरिकेन' के नाम से जाना जाता था। उनके लिए यह सम्मान की बात है। हालांकि कपिल ने इस बारे में अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर