शहर

भारत की इकलौती ट्रेन, 9 राज्यों का करती है सफर, ट्रेन में ही गुजर जाते हैं 75 घंटे

Vivek Express Longest Train Route in India: देश में एक ऐसी अनोखी ट्रेन चलती है, जो भारत के उत्तर-पूर्वी छोर को दक्षिण के अंतिम छोर कन्याकुमारी तक जोड़ती है। करीब 75 घंटे में यह ट्रेन अपना सफर पूरा करती है। यह भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन हैं। आइए जानते हैं यह कौन सी ट्रेन है और इसकी क्या खासियत है?

train

भारत की सबसे लंबी दूरी वाली ट्रेन (सांकेतिक फोटो | istock)

Longest Train Journey in India: भारत में एक ऐसी ट्रेन भी दौड़ती है, जो देश के उत्तर-पूर्वी सिरे से दक्षिणी छोर तक का सफर करती है। इस लंबी यात्रा को यह ट्रेन करीब 75 घंटे में पूरी करती है। इस सफर में यह ट्रेन 9 राज्यों से होते हुए गुजरती है। यह ट्रेन भारत की सबसे लंबी दूरी वाली ट्रेन है, जिसका नाम विवेक एक्सप्रेस है। जिसे साल स्वामी विवेकानंद के 150वें जन्मदिवस के अवसर पर शुरू किया गया था। उन्हीं के सम्मान में इस ट्रेन का नाम विवेक एक्सप्रेस रखा गया।

डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी तक विवेक एक्सप्रेस का सफर

उत्तर-पूर्व भारत को दक्षिणी हिस्से से जोड़ने वाली यह ट्रेन अपनी लंबी और अनोखी यात्रा के लिए जानी जाती है। विवेक एक्सप्रेस असम के डिब्रूगढ़ से चलकर कन्याकुमारी तक का लंबा सफर तय करती है। यह ट्रेन कुल 4,189 किलोमीटर का लंबा सफर तय करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचती है। विवेक एक्सप्रेस ट्रेन असम, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से होते हुए गुजरती है। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, विवेक एक्सप्रेस भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन है।

विवेक एक्सप्रेस कितने बजे चलती है?

विवेक एक्सप्रेस का डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी तक का सफर देश की विविधताओं को साथ में समेटे हुए आगे बढ़ता है। लगभग 75 घंटे की इस लंबी यात्रा में ट्रेन करीब 59 स्टेशनों पर रुकती है और यात्रियों को देश के अलग-अलग भूगोल, संस्कृति और रंगों से रूबरू कराती है। ट्रेन संख्या 22504/22505 डिब्रूगढ़ से शाम लगभग 7:30 बजे रवाना होती है। यह ट्रेन करीब 74 घंटे 35 मिनट का सफर तय करने के बाद चौथे दिन रात 10 बजे कन्याकुमारी पहुंचती है।

19 कोच के साथ चलती है विवेक एक्सप्रेस

विवेक एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 19 कोच होते हैं। जिनमें 3 एसी, 6 जनरल कोच, 9 स्लीपर क्लास कोच और यात्रियों की सुविधा के लिए एक पेंट्री कार शामिल है। लगभग 75 घंटे की लंबी यात्रा को देखते हुए ट्रेन में जरूरी मूलभूत सुविधाओं का खास ध्यान रखा गया है, ताकि यात्री इतने लंबे सफर के दौरान भी आराम और सहजता का अनुभव कर सकें। इस लंबी यात्रा में पूरे भारत का भौगोलिक, सांस्कृतिक और भाषाई सफर एक ही ट्रेन में समाया हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से। - Updated

लेटेस्ट न्यूज

Pooja Kumari
Pooja Kumari Author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article