शहर

Tehri Bus Accident: टिहरी में 28 यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत

उत्तराखंड के टिहरी जिले में 28 यात्रियों को लेकर जा रही बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है। एसडीआरएफ ने बताया कि यह हादसा नरेंद्र नगर इलाके में कुंजापुरी-हिंडोलाखाल के पास हुआ। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।

tehri accident

टिहरी में भीषण हादसा (ANI)

Tehri Bus Accident: उत्तराखंड के टिहरी जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। नरेंद्र नगर इलाके में एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीम मौजूद है और राहत व बचाव कार्य जारी है। घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर शोक जताया है।

70 मीटर गहरी खाई में गिरी बस

यह भीषण हादसा नरेंद्र नगर इलाके में कुंजापुरी-हिंडोलाखाल के पास हुआ। जहां 28 यात्रियों से भरी बस 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। एसडीआरएफ के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत होने की पुष्टि हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें - Explained: कचरे से बन रही हैं भविष्य की टिकाऊ सड़कें; जानें कैसे बदल रही है भारत की हाईवे निर्माण तकनीक

स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में सीएम धामी

सीएम पुष्कर धामी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि "ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हादसे में घायलों को जिला प्रशासन और एसडीआरएफ द्वारा नजदीकी अस्पताल में भेजा जा रहा है। गंभीर रूप से घायल लोगों को AIIMS ऋषिकेश रेफर किया गया है। इस संबंध में निरंतर स्थानीय अधिकारियों से संपर्क में हूं।"

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से। - Updated

लेटेस्ट न्यूज

Pooja Kumari
Pooja Kumari Author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article