UP Weather: यूपी में 2 दिन बाद बढ़ेगी ठंड, आज तराई से पूर्वांचल तक घने कोहरे की चादर; IMD का अलर्ट जारी
- Authored by: Pooja Kumari
- Updated Dec 14, 2025, 07:36 AM IST
UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14 December-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में घने कोहरे का दौर जारी है। आज भी कई जिले घने कोहरे की आगोश में रहने वाले हैं। हालांकि तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। लेकिन दो दिन बाद फिर से तापमान में कमी देखने को मिलेगी।
सांकेतिक फोटो (istock)
UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14 December-2025: उत्तर प्रदेश में ठंड से ज्यादा घने कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। शनिवार को यूपी के कई जिलों में घना कोहरा सुबह के समय छाया रहा। जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। हालांकि तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा भी दर्ज किया गया है। अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में थोड़ी और बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। जिसके बाद फिर से पारा नीचे लुढ़केगा। इसके साथ ही ठंड और बढ़ जाएगी। फिलहाल रात के समय कड़ाके की ठंड पढ़ रही है। वहीं दिन में अच्छी धूप निकल रही है जिससे ठंड से भी राहत बनी हुई है।
यूपी में आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी हिस्से में तराई क्षेत्र में घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं पूर्वी हिस्से में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है। जिसकी वजह से दृश्यता भी घटेगी। आज 32 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शेष हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। यूपी में अगले दो दिन तक कोहरे का कहर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसके बाद फिर से गिरावट देखने को मिल सकती है।
घने कोहरे का अलर्ट
- येलो अलर्ट - सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, गाजीपुर और अमरोहा।
- ऑरेंज अलर्ट - लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया और महाराजगंज।
यूपी में सबसे ठंडा शहर
यूपी में शनिवार को तराई इलाकों में सुबह घना कोहरा नजर आया। पूर्वांचल में भी बलिया से लेकर अयोध्या तक कई जिले घने कोहरे की आगोश में रहे। पिछले 24 घंटे में यूपी का सबसे ठंडा शहर मुजफ्फरनगर रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद कानपुर में न्यूनतम पारा 6.4 और बाराबंकी में 7 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को सबसे अधिकतम तापमान झांसी में 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिसके बाद बहराइच में 26.8, गोरखपुर और प्रयागराज 26.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।