बदायूं में रोडवेज बस और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, 3 महिलाओं की मौत; 17 घायल
यूपी के बदायूं में ट्रैक्टर-ट्रॉली और रोडवेज बस की आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 महिलाओं की मौत और 17 लोग घायल हैं।

फाइल फोटो
बदायूं: जिले में बुधवार सुबह सिकंदराबाद डिपो की रोडवेज की बस गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामने से टकरा गई जिससे तीन महिलाओं समेत 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (उप्र रोडवेज) की बस और ट्रैक्टर चालक दोनों ही मौके से भाग गए। यह घटना सहसवान कोतवाली पुलिस सीमा के अंतर्गत बदायूं-मेरठ हाईवे पर जहांगीराबाद चौराहे पर सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई।
गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बस
पुलिस ने कहा कि बस बदायूं से दिल्ली जा रही थी, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई। सहसवान पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कर्मवीर सिंह ने बताया, ‘‘यह टक्कर सुबह करीब साढ़े चार बजे बदायूं-मेरठ राजमार्ग पर हुई। बस दिल्ली की ओर जा रही थी, तभी उसकी टक्कर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। घटना के बाद दोनों चालक मौके से फरार हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आपातकालीन दल मौके पर पहुंचे। यहां से गुजर रहे वाहन चालकों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह के साथ कोतवाली पुलिस, उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह, सीओ सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।
घायलों को तुरंत सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को आगे की देखभाल के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सिंह ने बताया, "सभी घायल यात्रियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि बस में सवार बाकी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक वाहन मुहैया कराए गए।पुलिस ने बताया कि वह घटना की जांच कर रही है और फरार दोनों चालकों का पता लगाने की कोशिश जारी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पुष्पेंद्र यादव गंगा-यमुना के दोआब में बसे फतेहपुर जनपद से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश में हुई। ...और देखें

अमृतसर : सूनी रात आई धमाकों की आवाज, उठी चिंगारी; CCTV में विस्फोटक फेंकते नजर आए शरारती तत्व

Mumbai News: होली के दौरान मुंबई पुलिस ने पिक्कड़ों पर दिखाई सख्ती, विशेष अभियान के दौरान काटे 1.79 करोड़ रुपये के चालान

फ्लैट पर थीं थाइलैंड की महिलाएं, अचानक पहुंच गई पुलिस...फिर देखा तो...

आज का मौसम, 15 March 2025 2025 LIVE: कश्मीर से कन्याकुमारी तक बदला मौसम, कहीं बारिश तो कहीं आंधी तूफान, जानें अपने शहर के मौसम का हालचाल

होली की खुशियों पर छाया मातम, इंद्रायणी नदी-पोखर में डूबकर 7 लोगों की मौत; ऐसे हुआ एक्सीडेंट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited