सामाजिक कार्यकर्ता विमला बहुगुणा का निधन, भूदान आंदोलन-चिपको आंदोलन में रहीं अग्रणी

Vimla Bahuguna Death: विमला बहुगुणा सर्वोदय कार्यकर्ता थीं और उन्होंने 1953-55 में बिहार में भूदान आंदोलन में भाग लिया था। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता भी थीं और उन्होंने बच्चों की शिक्षा एवं ग्रामीण महिलाओं के कल्याण जैसे क्षेत्रों में भी काम किया।

Vimla Bahuguna Death

विमला बहुगुणा का निधन

देहरादून: जाने माने पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा की पत्नी एवं सामाजिक कार्यकर्ता विमला बहुगुणा का शुक्रवार को 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘सामाजिक उत्थान के प्रति आजीवन समर्पित, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वाली, दिवंगत सुंदर लाल बहुगुणा जी की पत्नी बिमला बहुगुणा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

भूदान आंदोलन में भाग लिया

विमला बहुगुणा सर्वोदय कार्यकर्ता थीं और उन्होंने 1953-55 में बिहार में भूदान आंदोलन में भाग लिया था। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता भी थीं और उन्होंने बच्चों की शिक्षा एवं ग्रामीण महिलाओं के कल्याण जैसे क्षेत्रों में भी काम किया। उन्होंने लोगों को चिपको आंदोलन तथा मद्यनिषेध अभियान में शामिल होने के लिए भी प्रेरित किया। सुंदरलाल बहुगुणा का 21 मई 2021 को निधन हो गया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar author

पुष्पेंद्र यादव गंगा-यमुना के दोआब में बसे फतेहपुर जनपद से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश में हुई। ...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited