शहर

Tamil Nadu में 2 कारों में टक्कर, 6 लोगों की मौत; कई घायल

तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई जब नेल्लई-नागरकोइल फोर-लेन सड़क पर एक कार के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चली गई।

Road Accident

दर्दनाक हादसा

तिरुनेलवेली : जिले के नांगुनेरी कस्बे में रविवार को दो कारों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक बच्चे और दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब नेल्लई-नागरकोइल फोर-लेन सड़क पर एक कार के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चली गई। इसी दौरान गाड़ी नागरकोइल से आ रही एक अन्य कार से टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य को पास के सरकारी अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी डॉ. आर सुकुमार और वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति की समीक्षा के लिए तिरुनेलवेली मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया। सुकुमार ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article