Pune to Vande Bharat Express: पुणे स्टेशन होकर गुजरेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, 10 से सफर कर सकेंगे आप

Pune News: रेल यात्रियों के लिए बेहद अच्छी खबर है। वंदे भारत एक्सप्रेस अब पुणे से होकर भी गुजरेगी। अगले हफ्ते इसका उद्घाटन होगा। इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से यात्रियों का सफर कम समय में पूरा होगा। ट्रेन के संचालन को लेकर टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। फिलहाल दो रूटों पर यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलेगी।

vande bharat train
Photo : Twitter

वंदे भारत एक्सप्रेस पुणे से भी गुजरेगी

मुख्य बातें
  • मुंबई-पुणे-सोलापुर रूट पर चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
  • सोनापुर स्टेशन से ट्रेन दोपहर 3 बजे होगी मुंबई के लिए रवाना
  • मुंबई और सोलापुर के बीच 110 किमी की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन


Vandey Bharat Express in Pune: अगले हफ्ते से पुणे के लोग भी सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर कर सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 फरवरी को उद्घाटन किया जाएगा। पुणे रेलवे स्टेशन से पुणे-सिकंदराबाद और सोलापुर से मुंबई के दो रूटों पर ट्रेनों पर चलेगी। पुणे से सोलापुर के बीच पहली एक्सप्रेस और सांईं नगर से शिर्डी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का भी उद्घाटन किया जाना है। यह ट्रेन सोलापुर स्टेशन से दोपहर 6:50 बजे मुंबई के लिए खुलेगी। सुबह 9 बजे ट्रेन पुणे स्टेशन पहुंचेगी। फिर दोपहर 12:30 बजे मुंबई पहुंच जाएगी। इसके बाद शाम 4.10 बजे मुंबई से ट्रेन खुल जाएगी। शाम 7.30 बजे पुणे स्टेशन पहुंच जाएगी। रात 10:40 बजे सोलापुर पहुंचेगी।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दोनों ट्रेनों को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से हरी झंडी दिखाई जाएगी। यह ट्रेन मुंबई और सोलापुर के बीच 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से परिचालित की जाएगी। ट्रेन हफ्ते में छह दिन परिचालित होगी। मुंबई से बुधवार और सोलापुर से गुरुवार को ट्रेन नहीं चलाई जाएगी।
संबंधित खबरें

इस एक्सप्रेस ट्रेन में है ये सब खासियत

वंदे भारत एक्सप्रेस में बेहतरीन सुविधाएं हैं। इसमें शताब्दी ट्रेन की तरह कोच हैं। कोच में ऑटोमेटिक डोर लगे हैं। जीपीएस आधारित ऑडियो-विजुअल यात्री सूचना प्रणाली, मनोरंजन प्रयोजनों के लिए ऑबोर्ड हॉट स्पॉट वाई-फाई है। बैठने वाली कुर्सियां घूमने वाली हैं। कोचों में शौचालय बायो-वैक्यू तरह के हैं। साइड रिक्लाइनर सीट की भी सुविधा है। हालांकि एग्जीक्यूटिव क्लास के यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी। ट्रेन में 1128 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। हर कोच में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। दिव्यांग यात्रियों के लिए कोच में व्हीलचेयर खड़ी करने की जगह होगी।
संबंधित खबरें
End Of Feed
अगली खबर