पटना

Buxar News: घरेलू विवाद पर महिला ने उठाया खौफनाक कदम, बच्चों समेत खाया कीटनाशक, 3 की मौत

Buxar News: बिहार के बक्सर में पति से झगड़ा होने के बाद एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कीटनाशक खा लिया। इससे महिला समेत 2 बच्चों की मौत हो गई है और एक मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की जांच में जुटी पुलिस।

Crime News 2

बक्सर में महिला ने तीन बच्चों समेत खाया कीटनाशक

Buxar News: बिहार के बक्सर जिले में मंगलवार को एक महिला और उसके दो बच्चों की कथित रूप से कीटनाशक खाने से मौत हो गई जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नया भोजपुर थानाक्षेत्र के पूरब टोला मोहल्ले में रहने वाली 30 वर्षीय सबीता देवी ने अपने पति से झगड़े के बाद अपने तीन बच्चों के साथ मिलकर कथित तौर पर कीटनाशक खा लिया।

पति से झगड़े के बाद महिला जान

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि सबीता के बच्चों में सात वर्षीय ज्योति, पांच वर्षीय आकाश और एक वर्षीय विकास शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सबीता, ज्योति और आकाश की मौत हो गई जबकि विकास की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, विकास को पहले बक्सर स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से स्थिति बिगड़ने पर उसे पटना स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और एक टीम को सदर अस्पताल भेजा गया है ताकि पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जा सके।

बक्सर सदर अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों को जब अस्पताल लाया गया था तब ही तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उन्होंने कीटनाशक पदार्थ का सेवन किया था। सबीता के पति सुनील कुमार ने बताया कि सबीता उनकी तीसरी पत्नी थी। पेशे से राजमिस्त्री सुनील ने कहा, "मंगलवार शाम जब सबीता और बच्चों की हालत बिगड़ी तो परिवार के सदस्य उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने सबीता, ज्योति और आकाश को मृत घोषित कर दिया।"

(इनपुट - भाषा)

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha
varsha kushwaha Author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग... और देखें

End of Article