पटना

Sitapur Wall Collapsed: सीतापुर में भारी बारिश के कारण भरभराकर गिरी दीवार, दो बहनों की मौत

Sitapur Wall Collapsed: सीतापुर जिले में बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। इस बीच सिधौली थाना क्षेत्र के खैरन देश नगर में एक कच्ची दीवार गिर गई, जिसके मलबे में दबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई है। इस हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति के घायल होने की खबर सामने आई है।

Sitapur Wall Collapsed

सीतापुर में भरभराकर गिरी दीवार (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Sitapur Wall Collapse: बिहार के सीतापुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां भारी बारिश के कारण एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे में मलबे में दबने से दो सगी बहनों मौत हो गई है। हादसे में एक बुजुर्ग भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पतला में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि यह मामला सिधौली थाना क्षेत्र के खैरन देश नगर का मामला है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह 4 बजे की है। अधिकारियों ने आगे बताया कि रविवार को जिले में लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण यह घटना हुई ।हादसा तब हुआ जब परिवार के तीन लोग सो रहे थे और अचानक कच्ची दीवार उन पर गिर गई। जब तक परिवार के लोग कुछ कर पाते तब तक दोनों नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई थी। हादसे में रामपाल (60) अपनी दो पोतियों, चांदनी (14) और शिवसी (12) के साथ घर के अंदर सो रहे थे, तभी यह हादसा हुआ और वह मलबे में दब गए।

स्थानीय लोगों ने तीनों को मलबे से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों लड़कियों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि रामपाल का इलाज हो रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन वह खतरे से बाहर हैं। इस बीच, ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। जिले के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। नुकसान का आकलन करने और सरकारी नियमों के अनुसार राहत प्रदान करने के प्रयास जारी हैं। इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha
varsha kushwaha Author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग... और देखें

End of Article