पटना

Bihar Weather 9-November-2025: हिमालय में बर्फबारी का असर बिहार में दिखना शुरू, तापमान में तेज गिरावट, नवंबर में ही दिसंबर वाली ठंड

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 9-November-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? बिहार के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में सर्दी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। पछुआ हवाओं की तेज रफ्तार और हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के असर से राज्य में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों में रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। आइए जानते हैं बिहार के मौसम का हाल।

bihar weather today patna mausam

बिहार में बढ़ी ठंड

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 9-November-2025: बिहार में सर्दी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, हिमालयी क्षेत्रों में बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी का असर अब मैदानों में दिखने लगा है। उत्तर-पश्चिम से आ रही पछुआ हवाओं ने राज्य का मौसम अचानक ठंडा कर दिया है और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

उत्तर-पश्चिम दिशा से 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाएं तापमान को तेजी से नीचे ला रही हैं। कई जिलों में रात का पारा 16 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। गया और नवादा में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास है, जबकि कई जिलों जैसे जीरादेई, बक्सर, सासाराम, अरवल और शेखपुरा में पारा 15 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।

कोहरा हुआ घना, विजिबिलिटी घटी

सुबह-सुबह सड़कों पर धुंध की परत दिखने लगी है। पूर्णिया में विजिबिलिटी घटकर 800 मीटर तक रह गई, जिसके चलते यातायात पर भी असर पड़ रहा है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले सप्ताह से कई जिलों में घना कोहरा छा सकता है और यह स्थिति कुछ दिनों तक जारी रहेगी।

नवंबर में ही दिसंबर जैसी ठंड के आसार

मौसम विभाग का कहना है कि इस बार ठंड तेज चलेगी और नवंबर के अंत तक न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। IMD का पूर्वानुमान है कि अगले 48-72 घंटों में तापमान में और 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है। हालांकि दोपहर में धूप निकल रही है, लेकिन धुंध और नमी के कारण धूप का असर कमजोर पड़ रहा है।

अगले कुछ दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन हवा की रफ्तार और धीरे-धीरे बढ़ते कोहरे के कारण सुबह-शाम की ठंड और अधिक तीखी महसूस होगी।

लेटेस्ट न्यूज

 Nishant Tiwari
Nishant Tiwari Author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article