पटना

बिहार का मौसम 25-October-2025: छठ में निकलेगा छाता, बिहार भर में बारिश की दिख रही संभावना; जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-October-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: आज से छठ पर्व की शुरूआत हो रही है और मौसम विभाग की मानें तो घाटों की तरफ जाने पर व्रतियों को अपने साथ छाता रखना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। आइए जानते हैं बिहार में छठ के दौरान कैसा रहेगा मौसम।

bihar weather chhath mausam patna

बिहार में छठ के दौरान कैसा रहेगा मौसम

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-October-2025: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा इस बार बदलते मौसम के बीच मनाया जा रहा है। आज नहाय-खाय के साथ इसकी शुरुआत हो गई है और पूरे राज्य में घाटों की तैयारी जोरों पर है। हालांकि, मौसम विभाग की चेतावनी ने श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है। खरना के बाद पूरे बिहार में छिटपुट बारिश के आसार हैं, जिससे पूजा के दौरान परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।

सुबह कोहरा और ठंडी हवाओं की दस्तक

राजधानी पटना, गया, जमुई, अरवल और भागलपुर समेत कई जिलों में सुबह घना कोहरा छा गया। दृश्यता कम होने के साथ हल्की गुलाबी ठंड महसूस की जा रही है। दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन हवा में करीब 60 फीसदी नमी के कारण सुबह-शाम की ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले दो दिनों तक यानी 25 और 26 अक्टूबर को आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

खरना के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

27 अक्टूबर से बिहार में मौसम बदलने के संकेत हैं। बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के कारण नमी भरी हवाएं उत्तर की ओर बढ़ रही हैं, जो 27 से 31 अक्टूबर के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश लेकर आएंगी। इन हवाओं का असर जमुई, नवादा, किशनगंज, अररिया, बांका और भागलपुर जैसे जिलों में सबसे अधिक रहेगा, जहां मध्यम बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

कहां-कब बरस सकते हैं बादल

27 अक्टूबर को पश्चिम और उत्तर बिहार के जिलों, चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में हल्की बारिश हो सकती है और 28 अक्तूबर को पटना, गया, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, अरवल, भोजपुर, बक्सर और कैमूर में बारिश की संभावना है। वहीं 29 अक्टूबर को दक्षिण बिहार के जिलों, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश देखी जा सकती है। 30 अक्तूबर को सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में बारिश की संभावना है।

छठ पूजा के अर्घ्य पर पड़ेगा असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, संध्या अर्घ्य (27 अक्टूबर) और उषा अर्घ्य (28 अक्टूबर) के दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जिलों में हल्की बारिश के कारण श्रद्धालुओं को घाटों पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने ऐसी स्थिति को देखते हुए घाटों पर छत, बैरिकेडिंग और रोशनी की अतिरिक्त व्यवस्था के निर्देश दिए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

नवंबर में शुरू होगी ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह की बारिश के बाद नवंबर के पहले सप्ताह में ठंड औपचारिक रूप से दस्तक देगी। पश्चिम चंपारण, सीवान और गोपालगंज जैसे इलाकों में यह प्रभाव पहले महसूस होगा। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट की संभावना है। फिलहाल पटना का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और अररिया का 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज

 Nishant Tiwari
Nishant Tiwari Author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article