पटना

बिहार का मौसम 24-October-2025: छठ पूजा से पहले बिहार में बदला मौसम का मिजाज; कई जिलों में बारिश के आसार, अब बढ़ेगी ठंड; जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-October-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में छठ पूजा की तैयारियां लगभग हो चुकी हैं। कल यानी 25 अक्टूबर से नहाय-खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत होगी, जिस दौरान राज्य के कुछ इलाकों में बौछारें भी पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राज्य के कुछ जिलों में अगले कुछ दिनों में छिटपुट बारिश दर्ज की जा सकती है। बारिश से तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी। आइए जानते हैं कैसा रहेगा बिहार का मौसम।

bihar weather today patna mausam

बिहार में छठ पर निकलेंगे स्वेटर

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-October-2025: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा से पहले बिहार का मौसम करवट लेता नजर आ रहा है। राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में सुबह कोहरा और हल्की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है।

आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम

मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आज राज्य का अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। फिलहाल राज्य के अधिकांश जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए हैं और हल्की हवा चल रही है।

छठ के दौरान हो सकती है बूंदाबांदी

मौसम विभाग ने बताया है कि नहाय-खाय और खरना के दिन मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन संध्या अर्घ्य और सुबह अर्घ्य के समय हल्के बादल और बूंदाबांदी की संभावना है। 27 अक्टूबर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जो 29 अक्टूबर तक बिहार के अधिकांश जिलों में फैल सकता है।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 27 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिसके असर से बिहार में महीने के अंत तक बारिश के आसार हैं। 27 अक्टूबर को जमुई और भागलपुर में और 28 अक्टूबर को नवादा, जमुई और बांका में छिटपुट बारिश की संभावना है। 29 अक्टूबर को बारिश का दायरा बढ़ेगा और यह उत्तर से दक्षिण बिहार तक फैल जाएगी। केवल पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज जिलों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। इससे तापमान और गिरेगा और ठंड बढ़ेगी।

बिहार ठंड की दी दस्तक

राज्य में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को सहरसा के अगवानपुर में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटना का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। गया, भागलपुर, मधुबनी और दरभंगा जैसे जिलों में भी रात के तापमान में गिरावट देखी गई है। आने वाले दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट संभव है।

लेटेस्ट न्यूज

 Nishant Tiwari
Nishant Tiwari Author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article