पटना

Bihar Ka Mausam 13-Oct-2025: बिहार में मौसम ने की करवट, सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास, कड़ाके की सर्दी के लिए हो जाएं तैयार

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13-Oct-2025 पटना, गया, नालंदा, सिवान में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मौसम की चाल बदल गई हैं। यहां सुबह-शाम में ठिठुरन महसूस की जा रही है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे सप्ताह प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

Bihar weather.

बिहार में मौसम ने की करवट (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Bihar Ka Mausam 13-Oct-2025: बिहार में मौसम की चाल बदलने लगी है। दिन के समय धूप खिल रही है और सुबह-शाम मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान गिरने और सतही ठंडी हवाएं चलने से गुलाबी ठंड की शुरुआत हो चुकी है। यहां रात के समय ठिठुरन महसूस की जा रही है। एसी-कूलर और पंखे अब बंद होने लगे है। तापमान में गिरावट और ठंडक बढ़ने से लोग यहां सर्दियों के कपड़े और कंबल निकालकर धूप लगा रहे हैं, ताकि कड़ाके की ठंड में परेशानी का सामना न करना पड़े। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए आगामी दिनों में तापमान के और गिरने की संभावना है।

बिहार में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

बिहार में कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। आईएमडी ने पूरे प्रदेश को ग्रीन जोन में रखा है। यहां सतही हवाएं चल रही हैं, जिनके कारण मौसम ठंडा बना हुआ है। आगामी दिनों में भी यहां कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में दिन के समय तेज धूप खिली रहेगी और सुबह-शाम की ठंड रहेगी। पटना, गया, नालंदा, नवादा, सीतामढी, किशनगंज, रोहतास, दरभंगा और मधुबनी समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया है।

दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम रहेगा?

मौसम की चाल को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि दिवाली और छठ तक अच्छी खासी ठंड पड़ने लगेगी। माना जा रहा है कि अक्टूबर के अंत और नवंबर की शुरुआत से बिहार में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे सप्ताह में बिहार में कहीं भी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान बिहार का अधिकतम तापमान 13 से 35 डिग्री के बीच बना रहेगा और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। पटना (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha
varsha kushwaha Author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवंबर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डेवलप... और देखें

End of Article