पटना

Bihar Ka Mausam 12-Nov-2025: बिहार में बिगड़ी मौसम की चाल, ठंड में कांपते नजर आए लोग, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12-Nov-2025 पटना, गया, नालंदा, सिवान में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में ठंड बढ़ने लगी है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बढ़ती ठंड के बीच अनुमान लगाया गया है कि जल्द बिहार में शीतलहर का दौर शुरू हो जाएगा।

Bihar weather.

बिहार में बिगड़ी मौसम की चाल

Bihar Ka Mausam 12-Nov-2025: बिहार में मौसम की चाल बदल गई है, तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पारा गिरने के साथ ही ठंड का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। सुबह-शाम में लोगों को गर्म कपड़ों में भी कांपते देखा जा रहा है। धूप का असर कम होने से दिन के समय में भी ठंड महसूस हो रही है, हालांकि शाम और सुबह की तुलना में फिर भी कुछ हद तक राहत मिल रही है। रात के समय शीतलहर जैसी स्थिति बनी थी। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए बिहार में जल्द ही शीतलहर की शुरुआत हो जाएगी।

बिहार में मौसम कैसा बना रहेगा

बिहार में सुबह के समय ठंड बहुत बढ़ गई है। सुबह के समय कोहरा छाया हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 12 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। पछुआ हवाओं के कारण यहां ठंड अधिक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो बिहार का मौसम आज साफ बना रहेगा। बारिश और शीतलहर को लेकर फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन सुबह और देर रात के दौरान कोहरा छाया रहेगा। दिन की तुलना में रात अधिक ठंडी होंगी। ग्रामीण इलाकों में ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें - UP Ka Mausam 12-Nov-2025: यूपी में कड़ाके की ठंड ने पसारे पैर, लुढ़का पारा, गर्म कपड़ों में भी ठिठुर रहे लोग

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल मौसमी गतिविधियों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी दिनों में तापमान और कम हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो बिहार में शीतलहर का दौर शुरू हो जाएगा, जिससे धूप का असर कम होगा और हांड कंपा देने वाली सर्दी की शुरुआत होगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो यह ला नीना इफेक्ट है। इस साल भारत में हड्डियां जमा देने वाली ठंड पड़ेगी।

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha
varsha kushwaha Author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग... और देखें

End of Article