पटना

बिहार का मौसम 11-October-2025: बिहार में सिहरन बढ़ी, अब विदा होगा मानसून, आज कितनी है बारिश की संभावना; जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11-October-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। मानसून अब विदाई की ओर है और राज्य में सर्दी की आहट साफ महसूस की जा रही है। सुबह-शाम की ठंडी हवाएं, ग्रामीण इलाकों में ओस की परत और हल्का कोहरा इस बदलाव के संकेत दे रहे हैं। दिन में धूप और रात में हल्की ठंडक का दौर अब आम होता जा रहा है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा बिहार का मौसम।

bihar weather today patna mausam

बिहार से अब लौटेगा मानसून, बढ़ेगी ठंड

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11-October-2025: बिहार में अब मानसून का दौर धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है और सर्दी की दस्तक साफ महसूस की जा सकती है। राज्य के कई जिलों में सुबह और शाम हल्की ठंडी हवाएं चलने लगी हैं, वहीं ग्रामीण इलाकों में कोहरे और ओस की परत दिखने लगी है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने पुष्टि की है कि बिहार में मानसून की आधिकारिक विदाई शुरू हो चुकी है। इसका सीधा मतलब यह है कि अब राज्य में बारिश का दौर लगभग खत्म हो चुका है और आने वाले दिनों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी।

मानसून की आधिकारिक विदाई जारी

IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 10 अक्टूबर को गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ बिहार के कुछ इलाकों से पीछे हट चुका है। अगले तीन से चार दिनों में पूरे बिहार से मानसून की वापसी की परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम विभाग ने बताया कि 17 अक्टूबर तक पूरे राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोपहर में जहां धूप खिली रहेगी, वहीं सुबह और शाम के समय हवा में ठंडक घुलने लगी है।

कैसा रहेगा बिहार का मौसम

राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में धूप और रात में हल्की बनी रहेगी ठंडक रहेगी। न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री रहने की संभावना है। पटना, गया, दरभंगा, भागलपुर और पूर्णिया जैसे जिलों में सुबह-शाम की ठंडी हवाओं से लोगों ने सर्दी की आहट महसूस करनी शुरू कर दी है। ग्रामीण इलाकों में ओस की परत और हल्का कोहरा दिखना शुरू हो गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले हफ्ते में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। दिन के समय फिलहाल हल्की गर्मी बरकरार है, लेकिन सूरज ढलते ही मौसम सुहाना और ठंडा हो जाता है।

हवाएं बढ़ाएंगी ठिठुरन

मौसम विभाग का अनुमान है कि अक्टूबर के चौथे सप्ताह से उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं बिहार में प्रवेश करेंगी। इससे पूरे राज्य में सर्दी का असर बढ़ेगा और ठिठुरन महसूस होने लगेगी। वर्तमान में राज्य में आर्द्रता का स्तर 70 से 80 प्रतिशत के बीच बना हुआ है। बारिश की अनुपस्थिति से हवा में नमी घट रही है, जिससे ठंडक और बढ़ेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार सर्दी सामान्य से कुछ अधिक तीखी हो सकती है, इसलिए लोगों को गर्म कपड़ों की तैयारी जल्द करनी चाहिए।

बिहार में मौसम सुहाना

राज्य के ज्यादातर इलाकों में अब दिन में धूप और शाम को सर्द हवा का सुंदर संतुलन देखा जा रहा है। लोगों के बीच अब सुबह-सुबह रजाई और गर्म चाय की चर्चा शुरू हो गई है। जल्द ही बिहार की सुबहें कोहरे की चादर और ओस की बूंदों से ढकी नजर आएंगी जो ठंड के मौसम के आने का संकेत है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। पटना (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

 Nishant Tiwari
Nishant Tiwari Author

निशांत तिवारी टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में सिटी डेस्क से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में शुरुआती पड़ाव पर हैं, लेकिन समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Cities Newsletter!