पटना

Bihar Weather: पहाड़ों की पछुआ बढ़ा रही ठंड, कई जिलों में 15 डिग्री के नीचे लुढ़का पारा; जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-November-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? बिहार के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में इस बार सर्दी ने समय से पहले दस्तक दी है। नवंबर की शुरुआत में ही तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को जनवरी जैसी ठिठुरन महसूस हो रही है। उत्तर भारत की बर्फबारी से आ रही पछुआ हवाएं ठंड बढ़ा रही हैं। आइए जानते हैं बिहार के मौसम का हाल।

bihar weather today patna mausam

इस बार ज्यादा दिनों तक चल सकती है ठंड

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-November-2025: बिहार में इस बार सर्दी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। नवंबर की शुरुआत में ही लोगों को जनवरी जैसी ठिठुरन महसूस होने लगी है। लगातार चल रही शुष्क पछुआ हवाओं के कारण रात के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को राज्य के 6 जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। इनमें गया में सबसे कम पारा 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बक्सर (14.3 डिग्री सेल्सियस), औरंगाबाद (13.9 डिग्री सेल्सियस), शेखपुरा (14.4 डिग्री सेल्सियस), मधुबनी (14.5 डिग्री सेल्सियस) और अरवल (15 डिग्री सेल्सियस) में भी कड़ाके की सर्दी का असर महसूस किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि आने वाले 48 से 72 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और गिरावट हो सकती है। यानी जिन जिलों में अभी रात का तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस है, वह घटकर 12 से 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है और यह 26 से 30 डिग्री के बीच बना रहेगा।

बर्फबारी का असर बिहार में दिखा

उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में हुई हालिया बर्फबारी का सीधा असर गंगा के मैदानी हिस्सों पर पड़ रहा है। उत्तर-पश्चिम दिशा से 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही बर्फीली हवाओं ने सुबह और रात में सिहरन बढ़ा दी है। दिन में धूप तो निकल रही है, लेकिन धुंध की परत के कारण गर्माहट का असर कम है।

कोहरे की दिक्कत बढ़ी

सुबह-सुबह पटना, बक्सर, डेहरी और शेखपुरा समेत कई इलाकों में मध्यम स्तर का कुहासा छाया रह रहा है। इससे विजिबिलिटी प्रभावित हो रही है और सड़क पर वाहन चलाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में सुबह और शाम को कोहरा बढ़ने की चेतावनी दी है। नवंबर के अंत तक पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है।

पिछले साल से ज्यादा ठंड

पिछले साल नवंबर में पटना का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस था, जबकि इस साल यह 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यानी पिछले साल की तुलना में करीब 5 डिग्री कम है। पिछले साल के मुकाबले इस बार सर्दी ज्यादा जल्दी और ज्यादा तीखी महसूस हो रही है। अनुमान है कि इस बार ठंड लंबी और अधिक कड़ाके की रह सकती है।

लेटेस्ट न्यूज

 Nishant Tiwari
Nishant Tiwari Author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article