Bihar Vidhan Sabha Chunav: बिहार में वोट काउंटिंग के कुछ घंटे शेष, लगाए गए 4,372 मतगणना टेबल; पढें पल-पल की अपडेट
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज़ टुडे ) : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 14 नवंबर की सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और धीरे-धीरे हार-जीत की तस्वीर साफ होती जाएगी। हालांकि, ज्यादातर एग्जिट पोल्स में एनडीए की सरकार बनने की उम्मीद जताई जा रही है।
Bihar Vidhan Sabha Chunav: बिहार में वोट काउंटिंग के कुछ घंटे शेष, लगाए गए 4,372 मतगणना टेबल; पढें पल-पल की अपडेट
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज़ टुडे ) : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 14 नवंबर की सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और धीरे-धीरे हार-जीत की तस्वीर साफ होती जाएगी। हालांकि, ज्यादातर एग्जिट पोल्स में एनडीए की सरकार बनने की उम्मीद जताई जा रही है।
Bihar Chunav 12 November 2025 Live Updates: निष्पक्ष मतगणना हो, महागठबंधन की सरकार बन रही है: तेजस्वी यादव
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने मतगणना से पहले गुरुवार को एक बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इस बार भारी बहुमत के साथ महागठबंधन की सरकार बन रही है। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों और चुनाव आयोग से निष्पक्ष मतगणना कराने की अपील की। उन्होंने कहा, "बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया है। हमारे कार्यकर्ता मतदान केंद्र पर मुस्तैद हैं और चौंकन्ने हैं। अगर कोई 2020 की तरह कोई अधिकारी गलत काम करेगा, अन्याय करेगा या किसी के इशारे पर काम करेगा, तो जनता पांव पर खड़ी है। जो ईमानदारी से काम करेगा, तो उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है।"Bihar Chunav 12 November 2025 Live Updates: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना से पहले 501 किलोग्राम लड्डू किए तैयार
बिहार चुनाव में एग्जिट पोल में एनडीए की जीत के अनुमान के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना से पहले 501 किलोग्राम लड्डू तैयार किए। 14 नवंबर को मतों की गिनती की जाएगी।Bihar Chunav 12 November 2025 Live Updates: बिहार में NDA प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगा- नरेंद्र कश्यप
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद आए एग्जिट पोल में एनडीए की वापसी पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि मतदान संपन्न होने के बाद आए एग्जिट पोल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में एक बार फिर बन रही है एनडीए सरकार।Bihar Chunav 12 November 2025 Live Updates: बिहार को परिणाम और विकास चाहिए, खोखले वादे नहीं: तेजस्वी
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और विपक्षी ‘ महागठबंधन’ के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुए ‘‘रिकॉर्ड मतदान’’ ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि राज्य की जनता अब ‘‘जुमलेबाजी नहीं, परिणाम’’ चाहती है। तेजस्वी ने दूसरे चरण के मतदान के दिन सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक विस्तृत पोस्ट में लिखा, “ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने बिहार की जनता को अब तक केवल आश्वासन, नारे, बयानबाजी और खोखले वादे ही दिए हैं। जनता अब इन्हें एक क्षण के लिए भी बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है।” उन्होंने दावा किया कि ‘ महागठबंधन’ ने पिछले कुछ वर्षों में बिहार के लिए एक समावेशी विकास नीति तैयार की है, जो ‘‘हर वर्ग, जाति, धर्म और समुदाय को साथ लेकर चलने वाली’’ है।Bihar Chunav 12 November 2025 Live Updates: बिहार में टिकट बंटवारे से दुखी था: डॉ. शकील अहमद
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. शकील अहमद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मेरा मन दुखी है। मैं बिहार चुनाव में टिकट वितरण को लेकर भी दुखी था।Bihar Chunav 12 November 2025 Live Updates: NDA की जीत को लेकर भाजपा आश्वस्त, कहा- ‘एकतरफा लहर थी'
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ‘भारी बहुमत’ से जीत को लेकर विश्वास जताया, साथ ही जोर देकर कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के पक्ष में मतदाताओं के बीच ‘एकतरफा लहर’ थी। बिहार में दो चरणों का मतदान मंगलवार शाम को समाप्त होने के बाद ‘एग्जिट पोल’ ने राजग की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की है, जबकि महागठबंधन दूसरे स्थान पर बताया जा रहा है।Bihar Chunav 12 November 2025 Live Updates: एग्जिट पोल में NDA की जीत की उम्मीद
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के बाद आए लगभग सभी सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में संभावना जताई गई है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बड़े बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बना सकता है। यदि असल नतीजे भी चुनाव बाद आए इन सर्वेक्षणों के आंकड़ों की तरह रहते हैं तो एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के महागठबंधन के लिए सत्ता दूर की कौड़ी साबित होगी। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राजग में जनता दल (यू), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तान अवामी मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) शामिल हैं।
Bihar Chunav 12 November 2025 Live Updates: बिहार में भारी मतदान पर पक्ष-विपक्ष ने क्या कहा?
महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव और उनके सहयोगियों का कहना है कि यह भारी मतदान सरकार विरोधी लहर का संकेत है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने दावा किया कि भारी मतदान का अर्थ जरूरी नहीं कि बदलाव हो और कई बार मौजूदा सरकारें भी अधिक मतदान के बाद सत्ता में लौटती हैं।
Bihar Chunav 12 November 2025 Live Updates: बिहार में मतदान में महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे
निर्वाचन आयोग ने के अनुसार बिहार में कुल 66.91 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 1951 में राज्य में हुए पहले चुनाव के बाद से सर्वाधिक है। आयोग ने बताया कि राज्य के इतिहास में महिला मतदाताओं की संख्या भी सर्वाधिक रही। छह नवंबर को पहले चरण के मतदान में 61.56 प्रतिशत पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने 69.04 प्रतिशत मतदान किया। यहां मंगलवार को हुए दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में महिला मतदाताओं ने फिर से बड़ी संख्या में मतदान किया। महिला मतदाताओं की भागीदारी 74.03 फीसदी रही, जबकि पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 64.1 था।
Bihar Chunav 12 November 2025 Live Updates: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई वोटिंग
बिहार चुनाव के दूसरे चरण के सभी 122 विधानसभा क्षेत्रों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए 1,650 कंपनियां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 50 कंपनियां और जिला पुलिस के 42,000 से अधिक जवानों की तैनाती की गई थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार सभी ईवीएम ले जाने वाले वाहनों में जीपीएस की सुविधा थी और उनकी आवाजाही पर लगातार निगरानी रखी गई। मतों की गणना 14 नवंबर को होगी।
Bihar Chunav 12 November 2025 Live Updates: बिहार चुनाव के दोनों चरणों कितने फीसदी वोटिंग हुई
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान छह नवंबर को हुआ था। जिसमें 65.08 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। दोनों चरणों को मिलाकर कुल मतदान प्रतिशत 66.90 (अस्थायी) रहा, जो पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 9.6 प्रतिशत अधिक है। दोनों चरणों में कुल 2,616 उम्मीदवार मैदान में हैं और 7.45 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि मतदान प्रतिशत और बढ़ सकता है क्योंकि कुल 45,399 मतदान केंद्रों में से लगभग 2,000 केंद्रों का आंकड़ा अभी चुनाव आयोग के पास नहीं पहुंचा है।
Bihar Chunav 12 November 2025 Live Updates: बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 68.79 % वोटिंग
बिहार में मंगलवार को 122 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 68.79 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य के चुनावी इतिहास में अब तक की सर्वाधिक संख्या है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा। इस चरण में कुल 3.70 करोड़ मतदाता 1,302 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।
दिल्ली के सदर बाजार इलाके में लगी भीषण आग, इलाके में उठा धुएं का गुबार; फायर ब्रिगेड मौजूद
11, 12, 13 दिसंबर को खतरनाक मौसम का पूर्वानुमान, बर्फबारी-शीतलहर से लुढ़केगा तापमान; बारिश का अलर्ट
EOW केस में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को कोई राहत नहीं, हाईकोर्ट ने ₹60 करोड़ डिपॉजिट मांगे
चलती ट्रेन से गायब हो गए 5 करोड़ से ज्यादा के गहने; कल्याण जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
'सरेंडर कर चुके नक्सलियों के खिलाफ चल रहे केस होंगे खत्म' विष्णु देव साय कैबिनेट में बड़ा फैसला
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited