कल दूसरे चरण की वोटिंग, राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था हुई कड़ी, राहुल गांधी ने साधा नीतीश सरकार पर निशाना
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज टुडे ) 10 November 2025 Hindi News Live Updates: दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा, जिसमें 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें 101 सीटें सामान्य वर्ग के लिए, 19 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इस चरण में 3.70 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। आइए जानते हैं बिहार चुनाव से जुड़े सारे अपडेट्स।
कल दूसरे चरण की वोटिंग, राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था हुई कड़ी, राहुल गांधी ने साधा नीतीश सरकार पर निशाना
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज टुडे ) 10 November 2025 Hindi News Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण से पहले प्रचार थम चुका है। कल वोटिंग होगी और बिहार के भविष्य का फैसला होगा। इससे पहले भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में सशस्त्र सीमा बल (SSB) को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जानें चुनाव से जुड़े अपडेट्स।
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 10 November 2025 Live Updates: दूसरे चरण से पहले नेपाल ने भारत के साथ अपनी सीमा सील की
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले नेपाल ने भारत के साथ अपनी सीमा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, शनिवार से वीरगंज-रक्सौल बॉर्डर पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। सूत्रों ने बताया कि चुनाव के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करते हुए नेपाल के दक्षिणी हिस्से में भारत-नेपाल सीमा चौकियों को 72 घंटे के लिए सील किया गया है, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या आवागमन पर नियंत्रण रखा जा सके।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 10 November 2025 Live Updates: राहुल गांधी ने साधा नीतीश सरकार पर निशाना
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था को नष्ट कर राज्य को बर्बाद कर दिया है। राहुल गांधी ने सोमवार को ‘जेनरेशन जेड’ के एक समूह के साथ अपनी हालिया बातचीत का एक वीडियो ‘एक्स’ पर जारी किया और कहा कि यह पीढ़ी ‘सत्य’ और ‘अहिंसा’ में विश्वास करती है और भारत को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाएगी।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 10 November 2025 Live Updates: दूसरे चरण के मतदान को लेकर राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंगलवार को होने वाले मतदान के दौरान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी। इस चरण में 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है, जिसके लिए 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 40,073 केंद्र ग्रामीण इलाकों में स्थित हैं। राज्य पुलिस के अनुसार, करीब 8,491 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती और विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव-पूर्व ड्यूटी के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की लगभग 500 कंपनियां, यानी करीब 50,000 जवान, पहले से राज्य में तैनात हैं। इसके अतिरिक्त, अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में 500 और कंपनियों को बिहार भेजा गया था ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 10 November 2025 Live Updates: तेजस्वी यादव हार के बहाने ढूंढ रहे हैं - विजय कुमार सिन्हा
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने RJD नेता तेजस्वी यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कहा, "वे हार के बहाने ढूंढ रहे हैं। EVM पुराना हो गया, अब चुनाव आयोग और SIR के बाद, वे हार का ठीकरा किसपर फोड़ें इसके लिए अलग-अलग तरीके खोज रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "आपने देखा कि लखीसराय में भी अराजक मानसिकता वाले कई लोगों ने दलितों और अति पिछड़ों को वोट देने से रोका। इस तरह की मानसिकता के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। लोग प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार में विश्वास व्यक्त कर रहे हैं।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 10 November 2025 Live Updates: सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्वाचन विभाग ने व्यापक तैयारी की है। कुल 45,399 मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक मतदान केंद्र पर तीन स्तरों की सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जाएगी। मतदान प्रक्रिया की निगरानी वेबकॉस्टिंग के माध्यम से की जाएगी, जिसके लिए निर्वाचन विभाग में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया हैBihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 10 November 2025 Live Updates: 2010 से बेहतर होगा BJP का स्ट्राइक रेट- गिरिराज सिंह
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने दावा किया कि इस बार बिहार में भाजपा का प्रदर्शन 2010 से भी बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा, “मेरी व्यक्तिगत राय है कि इस चुनाव में बीजेपी की स्ट्राइक रेट 2010 से भी बेहतर होगी। जमीनी हकीकत यह है कि बिहार की जनता आरजेडी की सरकार और 'जंगलराज' की वापसी नहीं चाहती।”Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 10 November 2025 Live Updates: मीसा भारती ने कहा- कल जनता महागठबंधन को पूरा समर्थन देगी
राष्ट्रीय जनता दल की सांसद मीसा भारती ने सोमवार को विश्वास जताते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनना तय है और तेजस्वी यादव ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि यह दावा हवा में नहीं किया जा रहा, बल्कि युवाओं और आम जनता से मिल रहे जबरदस्त समर्थन के आधार पर है। मीसा भारती ने उम्मीद जताई कि दूसरे चरण में भी बिहार की जनता महागठबंधन को पूरा समर्थन देगी।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 10 November 2025 Live Updates: पिछले चुनाव में क्या था हाल
पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 125 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था, जबकि महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं। राजद 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। यह चुनाव कोविड-19 महामारी के बाद आयोजित पहला बड़ा लोकतांत्रिक अभ्यास था, जिसमें 56.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 10 November 2025 Live Updates: कल होगा चुनाव
रविवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया और मंगलवार को जनता दूसरे और अंतिम चरण के लिए 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान करेगी। बता दें कि इनमें से 101 सीटें सामान्य वर्ग, 19 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इस चरण में लगभग 3.70 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।Kolkata News : अब कलकत्ता HC करेगा ट्रेनी डॉक्टर रेप केस की सुनवाई, SC ने ट्रांसफर किया केस
Aaj ka Mausam 17 December 2025 LIVE: यूपी-बिहार में घना कोहरा, दिल्ली में शीतलहर के आसार; इन राज्यों में IMD ने जारी की बारिश का चेतावनी
अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल में अमित शाह और लॉरेंस बिश्नोई का जिक्र; जांच में जुटी पुलिस
Goa Nightclub Fire: लूथरा ब्रदर्स को गोवा लेकर आई पुलिस, नाइटक्लब अग्निकांड मामले में करेगी पूछताछ
Uttarakhand News: ऋषिकेश-हरिद्वार रोड पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार XUV; 4 लोगों की मौत
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited