पटना

बिहार आज का मौसम : बर्फीली हवाओं से लुढ़केगा तापमान, 30 जिलों में कोहरा ढाएगा सितम; मेमू-पैसेंजर ट्रेनें होंगी लेट

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08 January 2026 Guruwar Ka Mausam: बिहार में नेपाल की ओर और पहाड़ी राज्यों की तरफ से बह कर आ रहीं सर्द हवाओं के झोंकों से लगातार तापमान गिरता जा रहा है, जिससे दिन में कोल्ड डे जैसी स्थिति है, जिस कारण लोगों को सिहरन वाली सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार-शुक्रवार को राज्य के अधिकांश भागों में शीतलहर और घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित होगी एवं ट्रेनें लेट लतीफ चलेंगी और कई मुख्य गाड़ियां रद्द रहेंगी।

Bihar Me Aaj Ka Mausam

बिहार आज का मौसम

बिहार में गुरुवार का मौसम (08 January 2026): पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और तेज बर्फीली हवाएं बहने से मैदानी राज्य सर्दी का सितम झेल रहे हैं। पछुआ हवाओं का असर बिहार के अधिकांश जिलों पर पड़ रहा है। राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर और कोहरे के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है एवं कहीं-कहीं शीत दिवस (Cold Day) के बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो 7,8 जनवरी को राजधानी पटना समेत अधिकतर जिलों में घने से अति घना कोहरा छाया नजर आएगा और पाला भी गिरने की संभावना है, जिससे लोगों को गलन वाली सर्दी का एहसास होगा। आइये जानते हैं अगले 2 दिन मौसम का हाल कैसा रहेगा?

बिहार में नेपाल के पहाड़ी इलाकों और मैदानी इलाकों के तराई क्षेत्रों में मौसम काफी गहराता जा रहा है। उधर, कोलकाता के पहाड़ी इलाकों पर कम हो रहे तापमान का भी असर दिख रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह पटना, गया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और सहरसा में कोल्ड की स्थिति रहने का अनुमान है और करीब 30 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

शहर का नामअधिकतम तापमान/ °Cन्यूनतम तापमान/°C
पटना818
गया818
भागलपुर919
मुजफ्फरपुर819
किशनगंज1020
दरभंगा819
अररिया819
सुपौल819

कोहरे से लेट रहेंगी लोकल ट्रेनें

आईएमडी का मानना है कि 8 जनवरी को एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ेगा और अधिकांश हिस्से कोहरे की चपेट में रहेंगे, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित रहेगी और 50 मीटर दूर देखना भी मुश्किल होगा। ऐसी स्थिति में सड़क परिवहन काफी धीमा रहेगा, जिससे हाईवे और तेज सड़क मार्गों पर धीमी गति से चलने की चेतावनी है। अधिक कुहासे के कारण बिहार के विभिन्न शहरों के बीच चलने वाली लोकल पैसेंजर, मेमू, एएमयू और अन्य राज्यों तक संचालित एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चलेंगी। इतना ही नहीं कई प्रमुख गाड़ियां रद्द रहेंगी, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से ठंडी हवाएं बह रही हैं, जिससे न्यूनतम तापमान गिर रहा है, जिससे लोगों को दिन में भी कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। हालांकि, कोहरे को छोड़ दें आसमान साफ रहने का अनुमान है। फिलहाल, अगले 2 से 3 दिन शहरी क्षेत्रों में हल्की धूप नजर आएगी, लेकिन शीतलहर के कारण बेअसर साबित होगी और 8 जनवरी के बाद ठंड फिर से तेज होने की संभावना है। अगले 5 से 7 दिनों तक राज्य के अधिकांश भागों में भीषण कोहरे की स्थिति रहेगी, जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहेगा।

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article