पटना

सारण में मतदान के बीच मांझी विधायक व CPM कैंडिडेट पर हमला, हमलावरों ने कार पर किया अटैक

सारण जिला की मांझी विधानसभा क्षेत्र से सीपीएम विधायक और प्रत्याशी डॉ. सत्येंद्र यादव की गाड़ी पर हमला हुआ है। सारण प्रशासन ने कहा शीशा क्रैक हुआ है अराजक तत्वो द्वारा विधायक का प्राथमिकी दर्ज की गई है

attacked on Manjhi assembly constituency CPM MLA

मांधी विधानसभा में सीपीएम प्रत्याशी व विधायक पर हमला

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान चल रहा है। इस दौरान सारण जिले के एक बूथ पर मांझी विधानसभा क्षेत्र के सीपीएम प्रत्‍याशी व मौजूदा विधायक डॉ. सत्येंद्र यादव पर हमला किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जैतपुर गांव के एक भवन में स्‍थ‍ित बूथ संख्‍या 41, 42, 43 और 44 पर महागठबंधन प्रत्‍याशी सह विधायक डा. सत्‍येंद्र यादव के साथ मारपीट की गई है। उनकी गाड़ी भी क्षत‍िग्रस्‍त कर दी गई। हालांकि, सूचना मिलते ही डीएसपी समेत तमाम अधिकारी घटनास्‍थल पर पहुंचे है।

जानकारी के मुताबिक, विधायक पर बनवार और जैतपुर इलाके में हमला किया गया। खैर गनीमत रही क‍ि प्रत्‍याशी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हमलावरों की तलाशी की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar Author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद ... और देखें

End of Article