नोएडा

Noida News: कहीं मिला शव तो कहीं मिला सिर और हाथ: प्रेमी ने क्रूरता से की प्रेमिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Noida News: नोएडा सेक्टर 82 में मिली सिर कटे महिला के शव को लेकर पुलिस की जांच जारी है। इस बीच पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया और बताया कि महिला की हत्या उसे बस चालक प्रेमी ने की है। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला का शव कहीं और सिर-हाथ दूसरे स्थान पर फेंक दिए और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Crime News.

नाले में मिले महिला के शव को लेकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Noida Police: नोएडा के सेक्टर 82 में 6 नवंबर को मिले सिर कटे महिला के शव की गुत्थी को पुलिस सुलझाने की कोशिश में जुटी हुई है। इस बीच पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला की निर्मम हत्या उसके प्रेमी मोनू सोलंकी ने की थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 6 नवंबर को उन्हें नाले में एक शव होने की सूचना मिली थी। जब टीम मौके पर पहुंची, तो शव के हाथ और सिर गायब थे। पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए जांच शुरू की और गहन तलाशी के बाद महिला का सिर और कटे हुए हाथ दनकौर कस्बे से बरामद किए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में पाया गया कि मृतका की पहचान प्रीति के रूप में हुई है, जो अपने पति को छोड़कर दो बच्चों के साथ रहती थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बस के अंदर दिया वारदात को अंजाम, टुकड़ों में फेंका शव

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी मोनू सोलंकी एक बस चालक था और प्रीति के साथ उसके प्रेम संबंध थे। घटना 5 नवंबर की शाम की है, जब मोनू प्रीति को अपनी बस में लेकर निकला था। पुलिस के अनुसार, मोनू ने बस के अंदर ही प्रीति की गर्दन और हाथ काट दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। उसने शरीर के आधे हिस्से को नोएडा के नाले में फेंक दिया, जबकि कटा हुआ सिर और हाथ बस से यात्रा करते हुए दनकौर कस्बे में फेंक कर वहां से फरार हो गया। पुलिस अब हत्या के पीछे की असली वजह जानने का प्रयास कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन

पुलिस की टीम ने पूरा शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी की लोकेशन और भागने के संभावित रास्तों का पता लगाने के लिए आसपास के सभी इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जांच में सामने आया है कि प्रिति आरोपी पर पत्नी को छोड़कर उसके साथ रहने का दबाव बना रही थी और इन दोनों के बीच कुछ पुराने लेन-देन का भी मामला है। माना जा रहा है कि हत्या के पीछे की वजह यह हो सकती है। अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में मामले की सही वजह के बारे में पता लगेगा।

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha
varsha kushwaha Author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग... और देखें

End of Article