Vande Bharat Express : मुंबई से जल्द शुरू होगी दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए डेट

मुंबई से जल्दी ही दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express train) चलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को मुंबई-सोलापुर (Mumbai Solapur Vande Bharat Express) और मुंबई-शिर्डी (Mumbai Shirdi Vande Bharat Express) मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत कर सकते हैं।

Vande Bharat Express
Photo : Twitter

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

मुंबई: मुंबई से जल्दी ही दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express train) शुरु होने वाली हैं और उनमें से एक के शुक्रवार सुबह तक यहां पहुंच जाने की संभावना है, जबकि दूसरी ट्रेन के 6 फरवरी को लाने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को मुंबई-सोलापुर (Mumbai Solapur Vande Bharat Express) और मुंबई-शिर्डी (Mumbai Shirdi Vande Bharat Express) मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत कर सकते हैं।
दोनों ट्रेन का निर्माण चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में किया गया है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एक वंदे भारत ट्रेन आज सुबह पुणे यार्ड पहुंच गई और इसके आज रात या कल सुबह तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इसी तरह की दूसरी ट्रेन छह फरवरी को यहां लाए जाने की उम्मीद है।
मुंबई और सोलापुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के भोर घाट (पुणे के रास्ते में कर्जत और खंडाला के बीच) के रास्ते चलने की संभावना है और यह ट्रेन दोनों स्थानों के बीच लगभग 455 किमी की दूरी 6.35 घंटे में तय करेगी। मुंबई-शिर्डी सेमी हाई-स्पीड ट्रेन के थाल घाट (मुंबई के बाहरी इलाके में कसारा में) के रास्ते चलने और लगभग 340 किलोमीटर की दूरी 5.25 घंटे में तय करने की उम्मीद है।
End Of Feed
अगली खबर